लोहरदगा पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में मुरारी कुमार निर्विरोध चुने गए मंत्री, जयदीप भगत बनें अध्यक्ष

लोहरदगा पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में मुरारी कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, महेंद्र प्रसाद यादव बने

लोहरदगा : पुलिस एसोसिएशन के लोहरदगा शाखा का चुनाव रविवार को सदर थाना परिसर स्थित ऑफिसर क्लब में हुआ। इस चुनाव में कुल 265 मतदाताओं में 198 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह चुनाव मंत्री, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद के लिए था। चुनाव में डाले गए वोट में अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन और संयुक्त मंत्री पद के लिए तीन मतदाताओं के वोटों को रद्द घोषित किया गया। चुनाव में सहायक अवर निरीक्षक मुरारी कुमार निर्विरोध रूप से मंत्री पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद के लिए चुनावी मुकाबला बेहद रोचक रहा। मतदान के माध्यम से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री चुने गए।

b3842a0b d4b4 4b2a bd1a 11574df5fecf

अध्यक्ष पद में सहायक अवर निरीक्षक शिव शंकर मुर्मू और पुलिस अवर निरीक्षक जयदीप भगत चुनाव मैदान में थे। जिसमें से पुलिस अवर निरीक्षक जयदीप भगत 132 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए। वहीं सहायक अवर निरीक्षक शिव शंकर मुर्मू को 61 मतों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद के लिए पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र प्रसाद यादव 120 मत प्राप्त कर चुनाव जीतने में कामयाब रहे। जबकि सहायक अवर निरीक्षक रंजन सिंह 73 मत लाकर चुनाव हार गए। सहायक अवर निरीक्षक संजय तुरिया 111 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि पुलिस अवर निरीक्षक किशोर को दास को मात्र 84 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पद के लिए डाले गए मतों में से पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद ग्यास खां 108 मत लाकर संयुक्त मंत्री चुने गए। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को 86 वोट मिले। इस चुनाव में प्रक्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावे पंकज कुमार सिंह पर्यवेक्षक सह चुनाव पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे। वहीं परिचारी प्रवर राजकुमार लकड़ा चुनाव पर्यवेक्षक सह चुनाव पदाधिकारी के रूप में मौजूद थे। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के लोहरदगा शाखा के नए पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों ने बधाई दी। मौके पर डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की, इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद साहू सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।

2f79b424 25b2 4bda 970d 2dcf50a22811ddc93c6f 0dc3 4ea1 9edc b645cb9de9c306071178 0cb1 475b 8787 46e52d31af360d0ef693 6886 4cf5 bcad 8704cf28cc6f8abff833 eb64 4084 9eee a85faaafa212af5b01d8 8eed 4ad3 a0cd 26c646b38a1b

83c8961e 2337 4d9d 8aef 160eb73dd217

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now