दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा चुनावों की होगी घोषणा, ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2025

eci

दिल्लीः  मंगलवार को दोपहर दो बजे दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा होगी । चुनाव आयोग ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी है ।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। आज, 7 जनवरी 2025 को, चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

आम आदमी पार्टी कर चुकी है प्रत्याशियों की घोषणा

राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस ने 48 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

केजरीवाल ने लगाया आरोप

चुनाव प्रचार के दौरान आरोपप्रत्यारोप का दौर भी जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड होने वाली है, जिसे उन्होंने भाजपा की बौखलाहट का नतीजा बताया है।

See also  हेमन्त सरकार के जनविरोधी और देश विरोधी नीतियों को उजागर करेगी भाजपा- दिलीप सैकिया

रमेश बिधुड़ी के बयान पर बवाल

वहीं, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना

कांग्रेस नेप्यारी दीदीयोजना की घोषणा की है, जिसके तहत दिल्ली की प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया है। यह योजना आम आदमी पार्टी कीमहिला सम्मान योजनाके जवाब में लाई गई है।

दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 14 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, और चुनाव फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है। सभी दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनेअपने वादों और योजनाओं की घोषणा शुरू कर दी है।

चुनाव आयोग की आज की घोषणा के बाद, चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की उम्मीद है, और सभी दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।

See also  Arvind Kejriwal को बड़ा झटका : हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक, गुरूवार को स्पेशल कोर्ट से मिली थी बेल

delhi assembly election

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now