पलामू में भीषण सड़क हादसाः यात्री बस और ट्रक में टक्कर, एक की मौत 15 घायल, 7 यात्री की हालत गंभीर

पलामू में भीषण सड़क हादसाः यात्री बस और ट्रक में टक्कर, एक की मौत 15 घायल, 7 यात्री की हालत गंभीर

पलामू: शुक्रवार सुबह पलामू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सतबरवा के कसियाडीह बकोरिया के पास यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है, 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए है जिनमें सात यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जेसीबी से कुचल कर नाग की मौत, शव के पास डटी रही नागिन, देखें वायरल VIDEO
बस-ट्रक की टक्कर में घायल यात्रियों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का नाम जीपीएस जो मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

See also  पलामू के मनातू में सड़क हादसे में चार बाराती की मौत, तीन गंभीर रूप घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now