रांची में बच्चों से चोरी करवाने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने 31 मोबाइल किया बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2025

रांची में बच्चों से चोरी करवाने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने 31 मोबाइल किया बरामद

रांची: राजधानी रांची की पुलिस ने चोर के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो बच्चों से चोरी का काम कराया करता था। गुरूवार को पुलिस ने इस गिरोह के सरगना शिवजी महतो को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी किये गए 31 मोबाइल फोन को भी बरामद किया है।

रांची सदर CO को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान मिले 11.42 लाख रुपये कैश
दरअसल, रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे सरस मेले के दौरान बापू वाटिका के समीप एक बच्चे को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। बच्चे के निशानदेही पर दो अन्य बच्चों को भी पकड़ा गया जो चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इन बच्चों से पूछताछ और उनके निशानदेही के आधार पर शिवजी महतो नाम के शख्स को पकड़ा गया जो इन बच्चों से चोरी करवाता था। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस गिरोह का खुलासा किया। गिरोह के सरगना शिवजी महतो को गिरफ्तार किया गया जो मूल रूप से साहिबगंज जिले का रहने वाला है। इसके पास से चोरी के 31 मोबाइल को बरामद किया गया। ये गिरोह 6 से 12 साल तक के उम्र के नाबालिग से चोरी का काम कराया करता था। इन बच्चों को डरा धमका कर चोरी के काम में लगाया जाता था।

See also  बिहार में 16 IPS का तबादला, विकास वैभव को मगध रेंज का बनाया गया IG
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now