BPSC छात्रों के समर्थन में बिहार में चक्का जाम, प्रशांत किशोर पर भड़के तेजस्वी; साजिश का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2024

tejashwi_on_prashant_kishor

बिहार की राजधानी पटना में BPSC छात्रों के प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ। पुलिस की लाठीचार्ज में कुछ छात्र घायल भी हुए हैं। आज यानी सोमवार को छात्रों के समर्थन में बिहार में चक्का जाम का ऐलान किया गया है।

एक फेसबुक पोस्ट में राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने उनका नाम नहीं लिया लेकिन आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर उसकी बी टीम के लोगों ने इस आंदोलन को कुचलने की साजिश की है।

एक फेसबुक पोस्ट में तेजस्वी ने कहा, ‘जो ताकत भूख हड़ताल में थी वो कुछ और थी। इस बीपीएससी आंदोलन को कुछ लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की। हम भी चाहते थे तो 5 लाख लोगों को गांधी मैदान बुला देते। अपने एक कॉल पर 5 लाख लोगों को बुला देते लेकिन उसका हल नहीं निकलना था। जो शांतिपूर्ंण तरीके से हड़ताल थी उससे बीपीएससी और सरकार हिली हुई थी।

See also  राहुल गांधी की यात्रा के दौरान RJD सांसद संजय यादव और विधायक डब्लू सिंह के बाडीगार्ड भिड़े, तेजप्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना

काम दिलाने के बहाने महिला से दरिंदगी, खंडहर में ले जाकर दो लोगों ने किया गैंगरेप

लेकिन सरकार ने नया फॉर्मूला निकाला। सरकार की जो बी टीम है उसे आगे खड़ा किया गया और आंदोलन को गांधी मैदान ले जाना पड़ा और जब पिटाई हो रही थी तो कुछ लोग कह रहे थे हम सबसे आगे रहेंगे, वही लोग भाग गए।

इस आंदोलन को खत्म करने की यह साजिश है। हम राजनीति करने नहीं आ रहे हैं। राजनीति करना होता तो हम भी गांधी मैदान में आते। गांधी मैदान में जिस तरह से पिटाई हुई है। लोगों को भटकाया गया है ताकि छात्रों पर एफआईआर हो। एफआईआर होगी तो आपको जेल जाना पड़ेगा, आप परीक्षा में नहीं बैठ सकते। आंदोलन को कमजोर करने के लिए बीजेपी के इशारे पर बी टीम ने काम किया है।’

बॉयफ्रेंड बिना बताए कर रहा था शादी, गर्लफ्रेंड ने मंडप में जाकर मारी लात, वायरल VIDEO

See also  बिहार का सीएम जनता तय करेगी; तेजस्वी यादव के चेहरे पर कांग्रेस तैयार नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now