2025 में आएगी कोरोना की चौथी लहर? तेजी से वायरल हो रहा वीडियो की जाने सच्चाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 27, 2024

corona-video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक न्यूज एंकर को जनवरी 2025 में कोरोना की चौथी लहर आने की “भविष्यवाणी” करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि पूर्वी एशिया में मामलों में भारी वृद्धि हो सकती है और लोगों को अगले 40 दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लेकिन फैक्ट चेक ने यह दावा पूरी तरह से झूठा पाया है। जांच में पता चला कि यह वीडियो वास्तव में 2022 का है। 17 दिसंबर को एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सावधान रहें, नए साल 2025 में फिर से कोरोना का खतरा आ रहा है, चीन में हर दिन हजारों लोग मर रहे हैं।” इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किया और इसे सच मानकर साझा किया।

इंस्टाग्राम से बढ़ाई दोस्ती, फिर बना लिया गंदा VIDEO; अब युवती को कर रहा ब्लैकमेल

See also  रांची में रामनवमी की शोभायात्रा आज निकलेगी, सुरक्षा में लगाये गए 10 DSP और 2500 जवान, दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

फैक्ट चेक टीम ने गूगल पर कीवर्ड सर्च का इस्तेमाल करते हुए जांच की। किसी भी विश्वसनीय स्रोत से इस दावे की पुष्टि नहीं हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने पर पता चला कि भारत में वर्तमान में केवल 11 सक्रिय कोरोना मामले हैं। साथ ही, मंत्रालय की वेबसाइट पर चौथी लहर या मामलों में वृद्धि को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली।

वीडियो में दिख रहे न्यूज एंकर सैयद सुहैल से संपर्क किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि यह क्लिप 2022 की है। उन्होंने कहा, “यह जानकारी 2022 की रिपोर्ट्स पर आधारित थी। हाल ही में ऐसा कोई भी अपडेट नहीं आया है।”

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधनः 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक, 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कांग्रेस के सभी कार्यक्रम भी 7 दिनों के लिए रद्द

डॉ. बी.आर. अंबेडकर बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर (ACBR) के निदेशक प्रोफेसर सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि 2025 में कोरोना की चौथी लहर को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है। स्थिति 2025 में भी सामान्य बनी रहेगी, जैसे कि 2024 में है।”

See also  'नीतीश जी के राज में विधायक हिजड़ा हो गईल', बीजेपी विधायक विनय बिहारी का वीडियो वायरल

फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो 2022 का है और इसे गलत दावे के साथ शेयर किया गया है। यह दावा कि 2025 में कोरोना की चौथी लहर आएगी, पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।

जयराम महतो पर चोरी और रंगदारी पूर्वक अवैध कब्जा करने का आरोप, बेरमो में क्वार्टर खाली करने को लेकर हुई थी पुलिस से भिड़त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now