ठंड ने तोड़ दी शादीः वरमाला के बाद दूल्हा हो गया बेहोश, दुल्हन ने शादी के किया इंकार, ठंड ने तोड़ दी शादी

ठंड ने तोड़ दी शादीः वरमाला के बाद दूल्हा हो गया बेहोश, दुल्हन ने शादी के किया इंकार, ठंड ने तोड़ दी शादी

देवघरः जिले के घोरमारा में एक अजीबो-गरीब घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के दौरान दूल्हा अचानक से बेहोश हो गया तो दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया।

JSSC CGL परीक्षा के रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फाइनल रिजल्ट प्रकाशित करने पर रोक
मामला घोरमारा के सुखाड़ी मंडल गार्डन में हुए शादी समारोह के दौरान की है, जहां देवघर के घोरमारा के रहने वाले अनुज कुमार की शादी भागलपुर की रहने वाली एक युवती से हो रही थी। बारात बड़े धूमधाम से सुखाड़ी मंडल गार्डन पहुंची। वरमाला का आयोजन बहुत ही उत्साह के साथ खुले आसमान के नीचे संपन्न हुआ। रमाला के बाद शादी के अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक दूल्हा ठंड से कांपते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे पास के एक कमरे में ले जाया गया और एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया।

JSSC CGL मामले को लेकर हिरासत में लिये गए देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने किया रिहा
चिकित्सक ने बताया कि दूल्हा सुबह से खाली पेट था और ठंड लगने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान दूल्हे को इंजेक्शन लगाया गया और करीब डेढ़ घंटे बाद उसे होश आया।दूल्हे के होश में आने के बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू करने की तैयारी हुई, लेकिन इस बीच दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि दूल्हे में किसी गंभीर बीमारी का संदेह है, और वह ऐसी स्थिति में यह रिश्ता नहीं निभा सकती। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।

जामताड़ा में चावल तस्करी का भंडाफोड़, रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश लिखे बोरे में हो रहा था पैक, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश
शादी टूटने की स्थिति में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो सुबह 5 बजे तक चला। सूचना पाकर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। अंततः दूल्हा बिना दुल्हन के वापस घोरमारा लौट गया और दुल्हन अपने घर भागलपुर चली गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now