जामताड़ा में चावल तस्करी का भंडाफोड़, रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश लिखे बोरे में हो रहा था पैक, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2024

जामताड़ा में चावल तस्करी का भंडाफोड़, रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश लिखे बोरे में हो रहा था पैक, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश

जामताड़ा: जिले के बेना स्थित रामेश्वर राइस मिल में अवैध रूप से रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश के बोरे में चावल पैक करते हुए मजदूरों को जिला प्रशासन की टीम ने पकड़ा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू की टीम ने मिल में छापेमारी की।

JSSC CGL मामले को लेकर हिरासत में लिये गए देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने किया रिहा

छापेमारी के दौरान रिपब्लिक ऑफ़ बांग्लादेश के पैकेट में चावल बरामद किए गए, जिसके बाद राइस मिल को सील कर दिया गया है। यही नहीं एक ट्रक को भी जप्त किया गया है।जिला प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध चावल के व्यापार पर कड़ी नजर रखने और स्थानीय बाजार में मिलावटी चावल की आपूर्ति को रोकने के लिए की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित मिल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

JSSC CGL परीक्षा के रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फाइनल रिजल्ट प्रकाशित करने पर रोक

See also  विधानसभा में आपस में भिड़ गये सरकार के दो-दो मंत्री और विधायक, बड़बोले मंत्री इरफान अंसारी ने खूब कराई फजीहत

जामताड़ा में चावल तस्करी का खुलासा होने के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने अपना बयान जारी किया। इरफान अंसारी ने कहा कि “जामताड़ा में चावल तस्करी का मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है। यह न केवल सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का प्रश्न है, बल्कि आम लोगों के हक के चावल की तस्करी कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी सरकार ऐसे गोरखधंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

झारखंड के 1.36 लाख करोड़ की मांग को केंद्र ने ठुकराया, कहा- कोई बकाया नहीं है,मुख्यमंत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

पूरे मामले की गहराई से जांच होगी और इसमें शामिल बड़े सिंडिकेट का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि इस तस्करी में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक या अन्य अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

See also  Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, सिक लीव पर गए कर्मचारी

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि “जो जानकारी मेरे संज्ञान में आई है, उसके अनुसार इस गिरोह के तार बांग्लादेश से जुड़े होने की आशंका है। इस दिशा में भी गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now