कोचिंग सेंटर में जहरीले गैस का रिसाव, REET की क्लास के दौरान 12 छात्र हुए बेहोश

कोचिंग सेंटर में जहरीले गैस का रिसाव, REET की क्लास के दौरान 12 छात्र हुए बेहोश

डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर के कोचिंग संस्थान में गैस रिसाव की वजह से 12 छात्र बेहोश हो गए है। जयपुर के गोपालपुर स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर पर REET की क्लास के दौरान जहरीली गैस के रिसाव होने से सभी छात्र बेहोश हुए है।

hospital

रांची के कन्या पाठशाला के बाहर छात्राओं से छेड़खानी करने वाला हिंदपीढ़ी का फिरोज अली हुआ गिरफ्तार
गैस लीकेज के कारण बेहोश हुए छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि क्लास के दौरान कोचिंग सेंटर में करीब 350 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक फर्स्ट फ्लोर के कमरा नंबर 201 में अजीब सी गंध आई और स्टूडेंट्स को खांसी आने लगी. देखते-देखते ही करीब एक दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं। जिससे हड़कंप मच गया। बेहोश हुई छात्रों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now