- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में हो रही हल्की बारिश ने बदला मौसम, पलामू प्रमंडल में वज्रपात का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2024

ranchi-rain

Jharkhand Weather Report: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह मौसम बदल गया है। रांची सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। सुबह-सुबह हल्की बारिश होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। बारिश के चलते तापमान तीन डिग्री नीचे चला गया है। इसके बाद कनकनी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे पूरे राज्य के तापमान में गिरावट होगी। अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड का एहसास होगा।

लोहरदगा में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, डैम में तैरता मिला कई टुकड़ों में शव

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 3 डिग्री गिरकर 9.8 पर आ गया है। यह सामान्य से कम है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण हल्के दर्जे की बारिश होगी। इससे दिन में बादल छाये रहेंगे और पारा गिरेगा।

See also  हिल रही है बड़कागांव में अंबा प्रसाद की कुर्सी, चंद्रप्रकाश ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, सुदेश महतो ने दिखाई ऐसी ताकत…

बीजेपी विधायक दल की बैठक, जनमुद्दों पर सरकार को घेरने की बनी रणनीति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now