- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुपूरक बजट और नई योजनाओं के अतिरिक्त दायित्वों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुपूरक बजट और नई योजनाओं के अतिरिक्त दायित्वों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

रांची: सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्य के विभिन्न विभागों के उच्च पदाधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट से परे नई योजनाओं के अतिरिक्त दायित्वों की पूर्ति एवं अनुपूरक बजट की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आवश्यक अनुपूरक बजट तैयार करने की दिशा में निर्देश दिए।

 

झारखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव

मुख्यमंत्री ने बजट के तहत निर्धारित योजनाओं के अतिरिक्त नई योजनाओं के लिए राज्य सरकार को वित्तीय संसाधन जुटाने बात कही। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकताएं निर्धारित करने, योजना तैयार करने और उसे समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए अतिरिक्त दायित्वों के संबंध में चर्चा हुई, ताकि राज्य के विकास कार्यों को गति दी जा सके।

बैठक में वित्त विभाग के सचिव ने अनुपूरक बजट की विस्तृत जानकारी दी और विभागों से बजट की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे बजट की प्रस्तावित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके और विकास कार्यों में रुकावट न आए।

इस बैठक में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी व विभिन्न विभागों के सचिव, वित्त सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों उपस्थित थे।

See also  अटक गया तिरंगा तो उड़कर आए पक्षी ने फहरा दिया? तो ये VIRAL VIDEO का सच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now