पलामू स्टोन माइंस में फायरिंग, सुजीत सिन्हा गिरोह के पांच गुर्गे हथियार के साथ गिरफ्तार

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो में शनिवार सुबह स्टोन माइंस में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। स्टोन माइंस में फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किये गए पांच अपराधियों के पास से चार हथियार बरामद किया गया।

चंपई सोरेन की वापसी का प्लान बना रही JMM, क्या इस ऑफर से मान जाएंगे कोल्हान टाइगर?
स्टोन माइंस के बाहर फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों ने ही कुछ दिनों पहले रांची के ओरमांझी में फायरिंग की थी। चांदो में स्टोन माइंस पर फायरिंग करने अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे और सात राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो रहे थे। भागने के दौरान ही कुछ दूरी पर स्थित चांदो पिकेट के पुलिस जवानों ने अपराधियों का पीछा किया और हथियार के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ की लड़की ने बनारसी बिकिनी पहनकर की शादी? तस्वीर हुई वायरल, तो पूछने लगे सच्चाई
घटना के संबंध में पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि पांच अपराधियों को पकड़ा गया है और इनके पास से चार हथियार बरामद हुए है। अपराधियों से पूछताछ हो रही है और इन सभी अपराधियों से एटीएस की टीम भी पूछताछ करेगी। वहीं, रांची के फायरिंग मामले में एटीएस की टीम भी जांच कर रही है. गिरफ्तार अपराधियों का संबंध सुजीत सिन्हा गिरोह से है। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम अपराधियों से पूछताछ कर रही है।साथ ही कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

See also  सरकार बनाने पर सस्पेंसः महागठबंधन के विधायक और नेता शुक्रवार को बापू वाटिका में करेंगे सत्याग्रह, BJP ने बुलायी विधायक दल की बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now