Jharkhand Vidhansabha Result: इन हॉट सीट पर सबकी हैं निगाहें, जानिए किन सीट पर है पूरे देश की नजरें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2024

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा के 81 सीटों पर अब रिजल्ट का समय आ चुका है। चंद घंटे में परिणाम आने लगेंगे।  झारखंड विधानसभा 2024 में   कुल 1211 उम्मीदवार मैदान में हैं । कम से दो दर्जन सीटें ऐसी हैं जहां जो जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इन सीटों पर मुकाबला न केवल रोचक है, बल्कि कई बड़े नामों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। आइए, जानते हैं इन सीटों और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में।

1. हेमंत सोरेन (बरहेट सीट)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट एसटी रिजर्व है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के गमालियल हेम्ब्रम से है। 2014 और 2019 में जीत दर्ज कर चुके हेमंत सोरेन के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय है। इस बार थॉमस सोरेन (जयराम महतो की पार्टी से) की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

See also  हैदराबाद से रांची लौटे JMM और कांगेस के विधायक, फ्लोर टेस्ट में लेंगे हिस्सा, दो विधायकों ने समर्थन देने से किया इंकार

barhait vidhansabha
2. चंपाई सोरेन (सरायकेला सीट)


पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जो पहले झामुमो का हिस्सा थे, अब बीजेपी के उम्मीदवार हैं। उनका सामना झामुमो के गणेश महली से है। यह सीट एसटी रिजर्व है और झामुमो का गढ़ मानी जाती है।

3. बाबूलाल मरांडी (धनवार सीट)
झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी से है।

Dhanwar vidhansabha
4. कल्पना सोरेन (गांडेय सीट)


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इस बार गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने बीजेपी की मुनिया देवी हैं।

5. सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम सीट)


पूर्व मंत्री सरयू राय, जो इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, का मुकाबला कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से है।

Jamshedpur west vidhansabha
6. अमर कुमार बाउरी (चंदनकियारी सीट)


बीजेपी के नेता अमर कुमार बाउरी, जो पिछली बार इस सीट से विजयी रहे थे, एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सामना जेएमएम के उमाकांत रजक से है।

See also  रांची से गायब मां-बेटी बिहार से बरामद, पति के पास आया था फिरौती का कॉल

7. दीपिका पांडेय सिंह (महगामा सीट)

कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह का मुकाबला बीजेपी के अशोक कुमार से है।

Mahgama Vidhansabha

8. बसंत सोरेन (दुमका सीट)


मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन दुमका से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी के सुनील सोरेन हैं।

9. महुआ माजी (रांची सीट)

राज्यसभा सांसद महुआ माजी का मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता सीपी सिंह से है।

Ranchi vidhansabha

10. जयराम महतो (डुमरी और बेरमो सीट)
जेएलकेएम के नेता जयराम महतो पहली बार चुनावी मैदान में हैं और डुमरी व बेरमो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Dumari vidhansabha
अन्य महत्वपूर्ण सीटें और उम्मीदवार

• लोइस मरांडी (जामा सीट)

Jama Vidhansabha

• सुदेश महतो (सिल्ली सीट)

Lohardaga vidhansabha

• रामेश्वर उरांव (लोहरदगा सीट)

Silli vidhansabha

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now