Jharkhand Vidhansabha Result Live- चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, 24 सेंटर पर होगी काउंटिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2024

झारखंड चुनाव के नतीजे

रांचीः  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे तक आनेवाले सभी पोस्टल बैलेटों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। 8.30 बजे सुबह से ही इवीएम के वोटों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की संभावना है। वैसे तैयारी शाम चार बजे तक मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेने की है। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होने वाले ‘खेला’ को लेकर कांग्रेस अलर्टः झारखंड और महाराष्ट्र के नियुक्ति किये ऑर्ब्जवर

मतगणना केंद्र के भीतर डीइओ और आरओ के अलावा किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना हॉल में किसी भी पुलिसकर्मी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पत्रकार मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल के भीतर की तस्वीर सिर्फ एक बार कैमरे से अधिकारियों की देखरेख में लेने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का राउंड जितना कम होगा, उसका परिणाम उतनी ही जल्दी आएगा। उन्होंने बताया कि सबसे कम 13 राउंड की मतगणना तोरपा विधानसभा क्षेत्र की होगी। लिट्टीपाड़ा में भी सिर्फ 14 राउंड की मतगणना होगी। सर्वाधिक 27 राउंड की मतगणना चतरा विधानसभा क्षेत्र की होगी।

See also  गुरुग्राम में इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 4 युवकों ने की दरिंदगी

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होने वाले ‘खेला’ को लेकर कांग्रेस अलर्टः झारखंड और महाराष्ट्र के नियुक्ति किये ऑर्ब्जवर

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य के वोटर से लेकर प्रत्याशी और राजनीतिक दल तक कानून का सम्मान करते हैं, इसलिए विजय जुलूस आदि को लेकर झड़प की संभावना न के बराबर है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपनी तैयारी रखता है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर लेना है, लेकिन हमारा प्रयास है कि प्रक्रिया को 24 नवंबर तक ही पूरा कर लें। झारखंड में सर्वाधिक मतदान पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विजयी प्रत्याशियों की सूची माननीय राज्यपाल को सौंपने के साथ चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now