लोहरदगा में मतदान शुरू, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, सुबह ही लगे कतार में, देखें तस्वीरें

lohelec

झारखंड में विधानसभा के पहले चरण के 43 सीटों के मतदान प्रारंभ हो गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित लोहरदगा विधानसभा सीट के लिए बुधवार को निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया है। इस विधानसभा में 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है।

loh-election

लोकतंत्र में सरकार चुनने के लिए युवा, महिला-पुरुष मतदाता से लेकर बुजुर्ग उत्साहित हैं। 72-लोहरदगा विधानसभा सीट और बिशुनपुर विस अंश के लिए जिले के कुल 375006 मतदाता कुल 428 मतदान केंद्र पर निष्पक्ष रूप से मतदान कर रहे हैं।

- Advertisement -
LD-advertisement

loh-election1 loh election2

- Advertisement -
royal-soler-new

लोहरदगा जिले के कुल 375006 मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 190345 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 184661 है। वहीं 72-लोहरदगा विस क्षेत्र में 324 और 69-बिशुनपुर (अंश) में 104 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

loh-election3 loh election4

लोहरदगा के भंडरा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 301 में पहला वोटर सरोज देवी को सम्मानित करती बीएलओ सुमित्रा टोप्पो

इसमें 72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 287746 में महिला मतदाताओं की संख्या 146308 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 141438 है। जबकि 69-बिशुनपुर (अंश) विधानसभा क्षेत्र में कुल 87260 वोटरों में महिला मतदाताओं की संख्या 44037 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 43223 है।

loh-election5 loh election6

कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 167 में पहला वोट देने वाले 88 वर्षीय शकलु उरांव

loh-election7 loh election8 loh election9 loh election10 loh election11

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now