विभाजनकारी भाषण के आरोपों में हिमंता को क्लीन चीट, बीजेपी ने कहा घबरा कर जेएमएम करती है शिकायत

assam-cm-himanta-biswa-sarma

देवघरः  डीसी ने सारठ में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, माले और राजद के नेताओं ने चुनाव आयोग से हिमंत पर विभाजनकारी भाषण देने का आरोप लगाया था। इस क्लीन चिट पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा है कि हिमंत सरमा को मिली इस क्लीन चिट से JMM और उसके सहयोगी पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि हिमंत की आवाज़ झारखंड के आम लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करती है।

हेमंत सोरेन की छवि ख़राब करने के लिए किया जा रहा है फर्जी विज्ञापनों का इस्तेमाल, बीजेपी पर लगा बड़ा आरोप

साह ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने हमेशा बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आवाज उठाई है, और जिस तरह उन्होंने असम में घुसपैठ के खिलाफ कदम उठाए, भाजपा झारखंड में भी वही कार्य करेगी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि देश में अवैध घुसपैठियों को चिन्हित करके बाहर निकाला जाएगा। यही कारण है कि JMM और कांग्रेस घबरा रहे हैं क्योंकि उनका वोट बैंक इस प्रकार की गतिविधियों में ही सुरक्षित रहता है।

- Advertisement -
LD-advertisement

बीजेपी के ‘बेटी छीन लेंगे’ के जवाब हेमंत ने बिलकिस बानो और राम-रहीम की दिलाई याद, कहा चीन की दीवार जेएमएम

- Advertisement -
royal-soler-new

साह ने कहा कि जब बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाकर यहां बसाने की कोशिश होती है, और उन्हें स्थानीय आदिवासी लड़कियों से शादी करवाने में मदद की जाती है, तब इसे भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक कहा जाता है। लेकिन जब हिमंत सरमा इस घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाती है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now