पर्चा भर चुके बागियों को इस तरह हिमंता ने मनाया… कई निर्दलीय बीजेपी में फिर से शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2024

BJP Milan Samaroh

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में 2 नवंबर को मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने निर्दलीय प्रत्याशी सहित अन्य लोगों को पार्टी में शामिल कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

बागियों की दूर हुई नाराजगी

इस मौके पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में एनडीए और भाजपा की लहर है। चुनाव घोषणा के बाद कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय के रूप में नामांकन किया था, जिससे कुछ नाराजगी भी सामने आई। हम सभी से बातचीत कर उनके असंतोष को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। कई सदस्य जो पार्टी छोड़ गए थे, उन्हें भी पुनः भाजपा में लाने का कार्य हो रहा है। सरमा ने कहा कि अमित शर्मा और उनका परिवार झारखंड की संस्कृति की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन वापस लेकर भाजपा का दामन थामा है। इससे सिंहभूम में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

See also  IND VS PAK मैच पर आतंकी हमले का साया, ISIS से मिली धमकी के बाद भारतीय टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई

परिवार में थे मतभेद

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने कहा कि परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं, जिससे अपने लोग बिखर जाते हैं। परंतु भाजपा से जुड़े सभी लोग अब पार्टी में वापस आ रहे हैं। वर्तमान सरकार की नीतियों से झारखंड पर संकट मंडरा रहा है, इसलिए झारखंड को सुरक्षित रखने के लिए सभी भाजपा से पुनः जुड़ रहे हैं।

बागियों ने क्या कहा ?

रामनारायण शर्मा ने कहा कि झारखंड में बदलाव की लहर है। पार्टी में लौटकर वह आनंदित महसूस कर रहे हैं और अंतिम क्षण तक भाजपा के साथ रहेंगे। पार्टी की ओर से जो भी ज़िम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाने के लिए वे पूरे राज्य में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड और देश के लिए भारतीय जनता पार्टी की अत्यधिक आवश्यकता है।

इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी अमित शर्मा, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू राव, महेश, विजय नारायण, नवीन कुमार, गोल्डन पांडे, श्रवण पासवान, विभीषण गोप, नीरज कुमार ओझा, सत्य प्रकाश, बच्चन सिंह, संदेश तिवारी, हरेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग शामिल थे।

See also  हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों का तांडव, JCB-हाईवा समेत कई गाड़ियों को किया आग के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now