सत्यानंद झा बाटुल को मनाने पहुंच गए हिमंता बिस्वा सरमा; किया बड़ा वादा; रविंद्रनाथ महतो के खिलाफ ठोंकी थी ताल

himant vishwa sarma

झारखंड में विधानसभा में टिकट देने के बाद भाजपा और जेएमएम के कई नेता बागी हो गए हैं। पार्टियों को मनाने में लगी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यानंद झा बाटुल भी बागी हो गए। सत्यानंद झा ने भाजपा से टिकट ना मिलने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। सत्यानंद के पर्चा दाखिल करने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है।

उन्हें मनाने के लिए भाजपा ने झारखंड प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा को लगाया है। सरमा सत्यानंद को मनाने के लिए पहुंचे और उनसे एक बड़ा वादा किया है। सत्यानंद झा बाटुल को भाजपा की ओर से कहा गया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें या तो केंद्र या राज्य में एक सम्मानित पद दिया जाएगा।

दिपावली के दिन बोकारो में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हो गईं पटाखों की कई दुकानें

रविंद्रनाथ महतो के खिलाफ भरा पर्चा

भाजपा के नेता सत्यानंद झा बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। जेएमएम की ओर से इस सीट पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो उम्मीदवार है।

See also  हेमंत कैबिनेट में जगह मिलने के बाद मंत्री संजय यादव ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी से की मुलाकात

झारखंड के बीजेपी प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि नाला से हम सिर्फ एक व्यक्ति को ही टिकट दे सकते थे, उन्हें टिकट नहीं दिया जा सका इसलिए वो नाराज हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। हिमंता ने कहा कि उनके नामांकन दाखिल हो जाने के बाद वो सत्यानंद झा को मनाने के लिए पहुंचे हैं। सरमा ने कहा कि इन चुनावों के बाद भाजपा के लिए झारखंड में सरकार बनाना बहुत जरूरी है, इसलिए वो सत्यानंद झा को मनाने के लिए पहुंचे हैं।

हे भगवान… नैनीताल में नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाने पर 19 लोग HIV पॉजिटिव!

सत्यानंद झा को मनाने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा वादा किया है। इस दौरान सरमा ने सत्यानंद झा से वादा किया कि नामांकन वापस लेने के बाद राज्य या केंद्र सरकार में एक अच्छा और सम्मानित पद दिया जाएगा। सरमा ने कहा कि सत्यानंद झा बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। सरमा ने कहा कि वो बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं और वो अपने कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद फैसला लेंगे।

See also  झारखंड में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now