देवघर एसपी अजीत पीटर को हटाए जाने पर भड़के हेमंत सोरेन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2024

हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर करेंगे JMM नेताओं के साथ बैठक

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए देवघर एसपी को हटाए जाने से संबंधित चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में सवाल उठाया है।

सीएम सोरेन ने बुधवार को लिखा कि दलित आईएएस अफसर को हटाया गया, लगातार परेशान किया गया। अब आदिवासी आईपीएस अफसर को लगातार परेशान किया जा रहा है। आखिर क्यों दलितों, आदिवासियों से भाजपा को इतनी परेशानी है?

हेमंत सोरेन की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ने का आरोप, नामांकन रद करने की मांग; जमीन और पत्नी की कार को लेकर भी शिकायत

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित करने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा है।

इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी उन्हें देवघर से ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्य से हटाया था। उन पर एक दल विशेष के पक्ष में काम करने के आरोप पर कार्रवाई की गई थी। लोकसभा चुनाव के बाद फिर से उनकी पदस्थापना देवघर में की गई।

See also  लोहरदगा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर भागा

रांची के G.D.GOENKA स्कूल में पुलिस की छापेमारी, करोड़ों रुपए कैश बरामद होने की ख़बर, मंगाई की नोट गिनने की मशीन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now