सीता सोरेन पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत लेकर राज्यपाल के पास पहुंची बीजेपी, सीता सोरेन भी रोने लगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2024

rajyapal bjp

रांचीः  सीता सोरेन पर कांग्रेस के नेता और जामताड़ा से प्रत्याशी इरफ़ान अंसारी द्वारा कथित तौर से अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप की शिकायत लेकर बीजेपी की महिला नेताओं ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाक़ात की और कार्रवाई की माँग की ।

बीजेपी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह,भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका जूही, सीमा शर्मा, डॉ राजश्री जयंती, रेणु तिर्की, नीलम चौधरी और अशोक बड़ाइक शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के मंत्री एवं जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की । इधर सीता सोरेन भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अपने पति स्वगर्गीय सीता सोरेन का नाम लेकर रोने लगीं ।

 

See also  झारखंड में कई अंचल अधिकारियों का तबादला, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now