शिक्षामंत्री मंत्री ने किया झारखंड बालिका विद्यालय चंद्रपुरा का भूमि पूजन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 6, 2022

जल्द शुरू होगा विद्यालय भवन का निर्माण कार्य, नहीं होगी कोई समस्या
बोकारो । शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने रविवार को चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत में झारखंड बालिका विद्यालय के लिए भूमि पूजन किया। शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय निर्माण को भूमि उपलब्ध कराने वाले हेम नारायण महतो के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार सूबे की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पिछले दिनों केंद्र सरकार के नीति आयोग की टीम राज्य दौरे पर थी, उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था में कुशल परिवर्तन हो रहा है। हम इसे आगे और बेहतर करेंगे। जल्द नवोदय विद्यालय के तर्ज पर एक दूसरे विद्यालय का भी निर्माण होगा। इसके लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य प्रगति पर है। जरूरतनुसार चंद्रपुरा एवं नावाडीह में और विद्यालय का निर्माण होगा। उन्होंने आम लोगों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व शिक्षा ग्रहण करने पर विशेष जोर देने को कहा।
शिक्षा मंत्री ने स्कूल के आसदृपास पक्की सड़क बनाने एवं गांव की कच्ची सड़क को जल्द पक्का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ करना शेष है। जब दृ जब वह रांची से जिला लौटेंगे व आमजनों के कल्याण के लिए कुछ न कुछ योजनाएं जरूर लाएंगे।
मौके पर अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो ने कहा कि बालिकाओं के शिक्षा में बेहतरी लाने के लिए राज्य के सभी प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिससे छात्राओं को काफी लाभ है। इससे बालिकाओं के साक्षरता दर में भी सुधार आया है। चंद्रपुरा प्रखंड नव सृजित प्रखंड है, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नहीं है। इसी को लेकर यहां झारखंड बालिका विद्यालय का निर्माण होगा। आज माननीय मंत्री द्वारा विद्यालय का भूमि पूजन किया जा रहा है। इस विद्यालय में छात्राओं को सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त होगी।, जो अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिलती है।
मौके पर कई अन्य व्यक्ताओं ने अपना संबोधन किया। उक्त विद्यालय के भूमि पूजन पर स्थानीय लोगों में काफी प्रसन्नता दिखी। काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रपुरा संदीप कुमार, प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

See also  श्रावणी मेला: भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ में हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now