सलमान-शाहरूख की दोस्ती कराने वाले बाबा सिद्धिकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2024

सलमान-शाहरूख की दोस्ती कराने वाले बाबा सिद्धिकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

मुंबईः शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्धिकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बांद्रा ईस्ट में उनपर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे उनके पेट में गोली लगी। गंभीर हालत में उन्हे लीलीवती अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस मामले में सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

whatsapp image 2024 10 12 at 11.12.31 pm

नीतीश कुमार को ये क्या हो गया है, रावण दहन कार्यक्रम में किया बच्चों सी हरकत! चलने से पहले ही तीर हो गया फुस्स
बाबा सिद्धिकी अपने बेटे जीशान सिद्धिकी के घर गए थे वही से लौटने के दौरा अपराधियों ने उन्हे गोली मारी। अपराधियों ने उन्हे उस समय गोली मारी जब दशहरा के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। जो संदिग्ध पकड़े गए है उनमें एक हरियाणा का और एक उत्तप्रदेश का रहने वाला है। 9.9 एमएम पिस्टल से बाबा सिद्धिकी को गोली मारी गई है। बाबा सिद्धिकी फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और सलमान खान में दोस्ती कराने की वजह से ज्यादा चर्चा में आये थे। वो अपने स्टार पार्टियों के लिए जाने जाते है।

See also  गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर की जांच करेगी CID, थाने में केस दर्ज

pawar

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ट्वीट कर कहा, “NCP नेता, पूर्व राज्य मंत्री, लंबे समय से विधानमंडल में रहे मेरे सहयोगी बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है। मुझे यह जानकर झटका लगा कि इस घटना में उनकी मृत्यु हो गई। मैंने अपना अच्छा सहयोगी और दोस्त खो दिया है। मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं बाबा सिद्दीकी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए…मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी…आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…”

See also  बाबा सिद्धिकी के हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली, लेटर में लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन

GZtXsEXaAAIfkHh

NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया, “राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था चिंता का विषय है। मुंबई में पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी दुखद है…इसकी न केवल जांच होनी चाहिए बल्कि जिम्मेदारी स्वीकार कर सरकार के पद से हटना भी चाहिए। बाबा सिद्दीकी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now