महेंद्र सिंह धौनी नये लुक में आये नजर, सोशल मीडिया पर मिल रही है ऐसी प्रतिक्रियाएं

महेंद्र सिंह धौनी नये लुक में आये नजर, सोशल मीडिया पर मिल रही है ऐसी प्रतिक्रियाएं

रांची: झारखंड के लाल और कैप्टन कूल के नाम से दुनिया भर में विख्यात महेंद्र सिंह धौनी ने अपने लंबे बाल फिर छोटे कर लिये है। धौनी अपने नये लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। इंटरनेट पर उनका नया लुक कहर ठाह रहा है। इस लुक में धौनी अलग स्वैग में नजर आ रहे है।

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा होंगे जामनगर राजघराने के वारिस, जाम साहब ने उत्तराधिकारी का किया ऐलान
धौनी के नये लुक सामने आने के बाद ही इंटरनेट पर तरह तरह की चर्चाएं और रिएक्शन आने लगे है। दिग्गज विकेटकीपर ने अपने स्टाइलिश लुक में लंबे बालों को छोड़ दिया है। उनको नया लुक दिया है फेमल स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने। इससे पहले धौनी ने अपना नया लुक आईपीएल-2024 के दौरान लिया था। हकीम क्रिकेट जगत से लेकर फिल्म जगत के कई बड़े सैलिब्रिटी के हेयर डिजाइन करते है।
धौनी का नया लुक सामने आने के बाद एक बार फिर इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि धौनी IPL -2024 खेलेंगे या नहीं। हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियम जारी किए थे। इससे धोनी के IPL में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलने का रास्ता साफ हो गया था।
b1d65b8d 5985 4d6b 8b95 2dddd8cbdeff

कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस, देखिये कैसे कैसे मिल रहे है रिएक्शन

नए नियम के अनुसार, जिन भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में बनाए रखा जा सकता है। धोनी ने भारत के लिए आखिरी बार 2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला मुकाबला खेला था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

देखिये धौनी के नये लुक पर रिएक्शन

 

 



WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now