- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कभी रतन टाटा संग रिलेशनशिप में थीं ये एक्ट्रेस, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- अलविदा दोस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 10, 2024

Ratan_Tata

उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात को अपनी अंतिम सांस ली। रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में हुआ। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत तक में हर कोई रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहा है। रतन टाटा की दोस्त सिमी ग्रेवाल ने भी रतन टाटा के निधन पर अपनी और उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अलविदा मेरे दोस्त।

सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा के लिए लिखा पोस्ट

अगर रतन टाटा के निजी जीवन की बात करें तो एक वक्त था जब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को डेट कर रहे थे। सिमी ग्रेवाल ने एक पुराने इंटरव्यू में रतन टाटा के साथ रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। अब रतन टाटा को याद करते हुए सिमी ने रतन टाटा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “वो कहते हैं आप चले गए हैं…तुम्हारे जाने का दुख सहन कर पाना बहुत मुश्किल है…बहुत मुश्किल…अलविदा मेरे दोस्त।”

See also  झारखंड सरकार मार्च से पहले खदान नीलामी को तैयार, मिलेगा 5 हजार करोड़ राजस्व

जब सिमी ने रतन टाटा को बताया था परफेक्शन

सिमी ग्रेवाल ने साल 2011 के एक इंटरव्यू में रतन टाटा संग रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। उन्होंने कहा था, “रतन और मेरा रिश्ता काफी पुराना है। वो परफेक्शन हैं। उनमें हास्य की भावना है, वह विनम्र हैं और आदर्श सज्जन व्यक्ति हैं। पैसा कभी उनके लिए प्रेरक शक्ति नहीं रहा। वह भारत में इतने निश्चिंत नहीं होते हैं जितना विदेश में होते हैं।”

बता दें, आज यानी गुरुवार को रतन टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए NCPA में रखा जाएगा। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 में मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम सूनू टाटा था, और वे नौशेरवांजी के बेटे थे। बता दें, रतन टाटा जब 10 साल के थे तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now