मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ यौन शोषण के फर्जी FIR की कॉपी वायरल

मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ यौन शोषण के फर्जी FIR की कॉपी वायरल

रांची: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ एक फर्जी केस का लेटर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस पत्र में बन्ना गुप्ता के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद रांची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

3df8284c 1a37 49de a6d6 c7ca46e8a075

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत खराब, TMH  में कराया गया भर्ती
रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने वायरल हो रहे इस पत्र को फर्जी बताया। उनके अनुसार एसपी ऑफिस में इस तरह का केस दर्ज ही नहीं होता है, फर्जी मोहर का इस्तेमाल कर फर्जी एफआईआर कॉपी बनाया गया है। सिटी एसपी ने कहा कि दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फेक एफआईआर सिटी एसपी के नाम से लिखा गया था जिसमें तमाड़ की रहने वाली एक महिला ने मंत्री (Banna gupta) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी को चिन्हित करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now