नक्सलियों के साथ लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले SP अजय कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, लोहरदगा DC-DDC ने सलामी देते हुए शहादत को किया याद

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के पेशरार घाटी में झारखंड राज्य गठन से ठीक पहले चार अक्टूबर 2000 को नक्सलियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए जांबाज एसपी अजय कुमार सिंह को शुक्रवार को अजय उद्यान परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सहित पेशरार थाना, एसपी कार्यालय परिसर में समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहरदगा के अजय उद्यान में स्थापित बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ आम-खास लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह के बताए मार्ग पर चलकर विकास के सफर को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन के साथ जिला पुलिस बल के जवानों ने बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह को शोक सलामी दी। शहर के बीच अजय उद्यान में नगर परिषद और अजय सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में पुष्पांजलि कार्यक्रम में काफी संख्या में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि, गणमान्य लोगों के साथ आम-खास लोग शामिल हुए। बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर सबसे पहले बलिदानी एसपी के पिता रामाश्रय सिंह ने माल्यार्पण कर बेटे को याद किया। तत्पश्चात उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेन, सडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, इंस्पेक्टर सह सदर थानेदार रत्नेश ठाकुर ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने नक्सल मुक्त लोहरदगा बनाने के लिए अजय कुमार सिंह के सपने को पूरा करने की बात कही। श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम में नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार, अजय सिंह ट्रस्ट के सचिव चंद्रशेखर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक पोद्दार, डा. आईलिन समेत अन्य लोगों ने जाबांज एसपी अजय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह के कार्याेंं को याद करते हुए उनके शहादत को याद किया। उन्हाेंने कहा कि बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह की शहादत की बदौलत हम आज सुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि उग्रवादियों से लड़ते हुए एसपी अजय कुमार सिंह ने अपने प्राणों को निछावर कर दिया था, उनकी शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी। मौके पर काफी संख्या स्कूली बच्चों और क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने बलिदानी एसपी के सपनों को पूरा करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

e71629fd 2781 4a78 ab8c fd2c6993c9b8d6459298 4a12 433e a452 c8d4b1e228b4

fff6790c 7b13 4c2c b14f 140aa5f14c80

जिला पुलिस बल के जवानों ने दी शोक सलामी

लोहरदगा : बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह ट्रस्ट और नगर परिषद के तत्वावधान में शहर के बीच अजय उद्यान में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। यहां पर परंपरागत रूप से बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह को सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन के साथ जिला पुलिस बल के जवानों ने बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह को शोक सलामी दी। शोक सलामी के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आम लोगों की आंखें नम हो गईं। मौके पर उपस्थित लोगों ने खड़े होकर बलिदानी एसपी अजय कुमार सिंह को नमन किया। साथ ही उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

1bf682e7 047b 4341 a512 dcfc26b75bb3

सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन

लोहरदगा : बलिदानी अजय कुमार सिंह ट्रस्ट और नगर परिषद द्वारा शहर के अजय उद्यान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर की बच्चियों ने रामधुन की प्रस्तुति की। जिसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना में गुरुकुल शांति आश्रम के ब्रह्मचारियों के साथ-साथ अर्जुन देव शर्मा ने चारों वेद की प्रस्तुति की, लुकस तिर्की ने बाइबल पढ़ा और जहांगीर आलम ने कुरान पढ़कर समाज की परंपरा का निर्वहन किया। सर्वधर्म प्रार्थना के दौरान भावपूर्ण माहौल बना रहा।नक्सलियों के साथ लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले एसपी अजय कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, लोहरदगा DC-DDC ने सलामी देते हुए शहादत को किया यादc55ce424 35b5 4857 9d62 c8b526516196

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now