भारी बारिश और जिउतिया पर्व के बीच कल्पना को सुनने के लिए पहुंची हजारों महिलाएं, पीआईएल गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने का कल्पना का संदेश

Kalpna Soren

मेदिनीनगर :- मंईयाँ सम्मान यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान से हुई। मंत्री  बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से उन्हें जो सम्मान राशि ( वर्ष में 12000 रुपये) दी जा रही है,

मंत्री  दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना महिलाओं का सम्मान, अधिकार और उनका हक़ है। उनका हक़ दिलाने की दिशा में हम कदम आगे बढ़ा चुके हैं । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के क़र्ज़ माफ़ी की सीमा को 50 हज़ार रुपए से बढ़ा कर दो लाख रुपये तक कर राज्य के किसानों को राहत देने का काम किया है । साथ ही पशुपालक किसानों के पशुओं के इलाज के लिए एम्बुलेंस की सेवा शुरू की है, जिससे वे 1962 नंबर पर कॉल कर अब घर पर ही अपने पशुओं का इलाज करा पाएंगे।

WhatsApp Image 2024 09 25 at 19.32.56 2

आपक देखें सपने पूरा करेंगे हम

विधायक कल्पना सोरेन ने मंईयाँ सम्मान यात्रा में हज़ारों की संख्या में आयीं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियों, माताओं, बहनों को सम्मान देने का काम मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया है।उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की सोच को धरातल पर उतारा। “ आप सभी महिलाएँ आज जितिया के त्योहार के मौक़े पर व्रत कर भी आयीं है, आपका हृदय से आभार। आप हमलोगों की ऊर्जा को बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तत्पर है, क्योंकि यदि महिलाएँ सशक्त होंगी, तो परिवार सशक्त होगा। समाज, राज्य और देश सशक्त होगा । उन्होंने कहा कि सपने देखने का काम आपका है और उन सपनों को पूरा करने का काम करेंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।”

WhatsApp Image 2024 09 25 at 19.32.55 2

 

यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को मनिका विधायक श्री सिंह,जिप उपाध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह एवं पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। सभी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत विभिन्न महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now