JMM विधायक सुदिव्य सोनू के बिगड़े बोल, कहा-झारखंड नहीं बनेगा बिहारियों का चारागाह, बोरा में पैक कर जहां से आये थे वहां पार्सल कर देंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2024

JMM विधायक सुदिव्य सोनू के बिगड़े बोल, कहा-झारखंड नहीं बनेगा बिहारियों का चारागाह, बोरा में पैक कर जहां से आये थे वहां पार्सल कर देंगे

गिरिडीह: जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड युवा मोर्चा के सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते साधते बिहार के लोगों पर ही हमलावर हो गए। उन्होने कहा कि बिहारियों और बाहरियों को झारखंड से खदेड़ देंगे, झारखंड को झारखंड के लोग ही चलाएंगे। झारखंड को बिहारियों का चारागाह नहीं बनने देंगे, बिहारियों और बाहरियों को बोरा में पैक करके वही पार्षल कर देंगे जहां से वो आये थे।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलिकाप्टर का फ्यूल हुआ खत्म, SDO ऑफिस में घंटों इंतजार के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी हुए रवाना
जेएमएम विधायक ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव इस दिशा को तय करेगा कि 5 वर्षो तक जिस हेमंत सोरेन को आपने बागडोर दी, 5 वर्ष तक जिस झारखंड को हेमंत सोरेन ने झारखंडियों के लिए चलाया, आने वाले 2024 से 2029 में ये झारखंड, झारखंडियों के लिए रहेगा या बिहारियों का चारागाह बनेगा, इन बात को देखना आपका सबसे बड़ा कर्तव्य होगा। मुझको पूरी उम्मीद और पूरा भरोसा है कि हमारे जो युवा साथी है जो उत्साह के साथ बैठे है 24 से 29 भी झारखंड झारखंडियों के द्वारा चलेगा, बिहारियों-बाहरियों के हाथ से नहीं चलेगा। बाहरियों को बोरा में पैक करके पार्सल करेंगे, जहां से ये लोग आए है। झारखंड यही के मूल वासी तय करके चलाएंगे।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
सुदिव्य सोनू ने आगे कहा कि हमको आपको तोड़ने और भटकाने के लिए बहुत से हथकंडे चलाए जाएंगे। इस देश का दुर्भाग्य है कि इस देश का गृह मंत्री संथाल परगना में आकर बांग्लादेशी घुसपैठियां की बात करता है। जब वो बांग्लादेशी घुसपैठिये की बात करते है तो उन्हे जवाब देना चाहिए कि इस देश के गृहमंत्री के तौर पर कौन है, क्या झारखंड की सीमाएं झारखंड से लगती है, अगर बांग्लादेश की सीमा लगती है बंगाल से और वहां पर घुसपैठ हो रही है तो उसका जवाब देने का हक बनता है भारत के गृह मंत्री का और अगर गृह मंत्री अपने काम में विफल है तो झारखंड सरकार पर उसका ठिकरा फोड़ने की उनकी राजनीतिक साजिश और मंशा को समझने की जरूरत है। आपको समझने की जरूरत है कि हिंदू मुसलमान के नाम पर जाति के नाम पर धर्म के नाम पर हमको आपको बांटने की कोशिश होगी। हम जानते है कि हमारा धर्म झारखंडियत है , हमारी जाति झारखंडी है और हम सब आपस में भाई है। झारखंड बनाम बाहरी की लड़ाई में बाहरियों को हमलोग खदेड़ भगाएंगे

See also  हेमंत कैबनेट में 33 एजेंडों पर लगी मुहर, धान खरीद के लिए 48 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now