लोहरदगा में कुएं में मां और तीन बच्चों का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

लोहरदगाः कुडू थाना क्षेत्र के मकरा गांव में कुएं से मां और तीन बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मां ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। आखिरकार महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसको लेकर अबतक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने आरती केरकट्टा के परिजनों से मुलाकात कर दी आर्थिक मदद, उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ के दौरान हो गई थी मौत
जानकारी के अनुसार, कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत हुदू गांव निवासी फूलदेव मुंडा की पत्नी ऊषा मुंडा (26 वर्ष) अपने तीन बच्चों के साथ कुआं में कूदकर आत्महत्या कर ली। ऊषा मुंडा अपने तीन बच्चे क्रमशः दिव्या मुंडा (07 वर्ष), शिवम मुंडा (04 वर्ष) व सत्यम मुंडा (01 वर्ष) के साथ कुआं में कूदकर जान दे दी। कुआं में डूबने से महिला सहित तीनों बच्चों की मौत हो गई। हालांकि आत्महत्या के कारणों का कोई ठोस पता नहीं चला है। मृत महिला के पति फुलदेव मुंडा का कहना है कि उसकी पत्नी विगत मंगलवार को मायके नरकोपी थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा गुरुवार की सुबह कुडू थाना क्षेत्र के मकरा घाट दोन स्थित कुआं में शव को देखकर घटना की जानकारी उसे मिली। जिसकी सूचना कैरो थाना के साथ पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दी गई। मामले की सूचना कुडू थाना पुलिस को भी दी गई। घटना की सूचना के बाद कैरो व कुडू थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

See also  CM के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर लोहरदगा में निकाला गया मशाल जुलूस, जिलाध्यक्ष ने कहा- BJP का सफाया करने का आ गया है समय

मामले में लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि यह घटना कुडू-कैरो के सीमावर्ती क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस महिला और उनके तीनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि किस्को इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now