रांची से दिल्ली, पुणे और यशवंतपुर के लिए चल सकती है स्लीपर वंदे भारत; ट्रायल को लेकर चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2024

sleeper_vande_bharat

Sleeper Vande Bharat: झारखंड से कई दिल्ली सहित कई जगहों के लिए जल्द ही नारंगी रंग की स्वदेश निर्मित स्लीपर कोच वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक दिन पूर्व बेंगलुरु में स्लीपर कोच वाले नए संस्करण का अनावरण किया। आश्वासन दिया कि तीन माह के अंदर में यह नई ट्रेन दौड़नी शुरू कर देगी। झारखंड में इस ट्रेन के परिचालन को लेकर कयास लगाने शुरू हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में आगामी 15 सितंबर को चक्रधरपुर रेलमंडल के जमशेदपुर में इस ट्रेन का ट्रायल हो सकता है। किस रूट में नई ट्रेन का ट्रायल होगा, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरी ओर, रांची रेलमंडल को भी नई कोच वाली वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने की उम्मीद है।

छात्रा को ऑफिस में ले जाकर स्कूल का डायरेक्टर करने लगा गंदा काम, हजारीबाग में भारी बवाल

संभावना जताई जा रही कि रांची से नई दिल्ली, हटिया से यशवंतपुर और हटिया से पुणे के बीच स्लीपर कोच वाली वंदेभारत चलाई जा सकती है। चक्रधरपुर और रांची रेलमंडल प्रशासन की ओर से कब से स्लीपर वाली वंदेभारत कहां तक के लिए चलेगी, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रांची रेलमंडल के वरीय वाणिज्यक प्रबंधक निशांत कुमार ने इस तरह की सूचनाओं पर अनभिज्ञता जाहिर की है।

See also  BIT पटना में टेक्निका 2026 का भव्य शुभारंभ, तकनीक और संस्कृति का अनूठा संगम

जानकारी के मुताबिक, तीन महीने के अंदर देशभर में कई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़नी शुरू हो जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक, आगामी 15 सितंबर को चक्रधरपुर रेलमंडल के जमशेदपुर में इस ट्रेन का ट्रायल हो सकता है। पिछले रेलवे जोनल मीटिंग में हटिया से पुणे वाया कल्याण पनवेल के बीच ट्रेन चलाने की मांग की गई है। रेलवे टाइम टेबल कमेटी के द्वारा भी रांची से नई दिल्ली के बीच स्लीपर कोच वाली ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेज चुकी है।

उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा स्थगित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेषज्ञों के एक समिति का किया गठन,नियामवली की होगी समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now