Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | केंद्र ने नई पेंशन योजना को दी मंजूरी, क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, NPS से UPS कितना अलग; जानें इसके फायदे

केंद्र ने नई पेंशन योजना को दी मंजूरी, क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, NPS से UPS कितना अलग; जानें इसके फायदे

livedainik
August 25, 2024 7:25 AM
By
livedainik
2 years ago
Share
paisa
SHARE

Unified Pension Scheme: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 अगस्त को एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दे दी। इस नई व्यवस्था को एक अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। केंद्र के द्वारा यह कदम सरकारी कर्मचारियों की नई पेंशन योजना (एनपीएस) में सुधार की लंबे समय से लंबित मांग के बाद उठाया गया है।

Contents
  • यूपीएस के 5 पिलर:
  • एनपीएस क्या है?
  • एनपीएस पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से कैसे अलग?

कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सरकारी कर्मचारियों की ओर से एनपीएस (नई पेंशन योजना) में सुधार की मांग की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2023 में उस समय के वित्त सचिव टीवी सोमनाथन के नेतृत्व में इस पर एक समिति बनाई थी। व्यापक परामर्श और चर्चा के बाद समिति ने एकीकृत पेंशन योजना की सिफारिश की है। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।”

डॉक्टर इश्तियाक दिला रहा था एके-47 चलाने की ट्रेनिंग, राजस्थान में ‘आतंक वाला कैंप’

यूपीएस के 5 पिलर:

सुनिश्चित पेंशन: यूपीएस के तहत कम से कम 25 साल नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दिया जाएगा।

See also  जुबिन गर्ग की हुई थी हत्या, सिंगापुर में सिंगर की मौत पर हेमंता बिस्वा सरमा का बड़ा खुलासा

सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन: इसमें पारिवारिक पेंशन की भी व्यवस्था की गई है। कर्मचारी के मूल वेतन का 60 प्रतिशत उसके बाद उसके परिवार को दिया जाएगा। कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में इसे तुरंत दिया जाएगा।

सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन: न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद रिटायरमेंट के मामले में यूपीएस में 10,000 रुपये प्रति माह की सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन का प्रावधान है।

महंगाई का भी ध्यान: सुनिश्चित पेंशन, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन के अलावा इस नई व्यवस्था में मंहगाई भत्ते का भी ध्यान रखा गया है।

ग्रेच्युटी: रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाएगा। इसकी गणना रिटायरमेंट की तिथि पर प्रत्येक पूर्ण छह महीने की सेवा के लिए मासिक पारिश्रमिक (वेतन + महंगाई भत्ता) का 1/10वां हिस्सा होगा। इस भुगतान से पेंशन की मात्रा कम नहीं होगी।

हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत 13 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में भेजी पहली किस्त

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नई पेंशन योजना (एनपीएस) में बने रहने या एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) में शामिल होने का फैसला करने का अधिकार होगा।

See also  बिहटा एयरपोर्ट को केंद्र की मंजूरी, 1413 करोड़ का आवंटन, पटना में जल्द शुरू होगा दूसरा हवाई अड्डा

यह उन सभी कर्मचारियों पर भी लागू होगा जो 2004 के बाद से एनपीएस के तहत पहले ही रिटायर हो चुके हैं। हालांकि नई योजना 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी, लेकिन एनपीएस के तहत इसकी शुरुआत के समय से रिटाययर होने वाले सभी लोग और 31 मार्च, 2025 तक रिटायर होने वाले लोग भी यूपीएस के इन सभी पांच लाभों के लिए पात्र होंगे।

एनपीएस क्या है?

जनवरी 2004 में शुरू की गई राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) मूल रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट योजना है। बाद में 2009 में इसे अन्य सभी क्षेत्रों को शामिल करने के लिए विस्तारित किया गया। एनपीएस पर्याप्त निवेश लाभ की क्षमता के साथ पेंशन का आश्वासन देता है।

रिटारमेंट के बाद कर्मचारियों को अपने संचित कोष का एक हिस्सा निकालने का विकल्प होता है, जबकि शेष राशि मासिक आय के रूप में वितरित की जाती है। एनपीएस को दो स्तरों में विभाजित किया गया है। टियर 1 खाते और टियर 2 खाते। जो व्यक्ति टियर 1 खाता चुनते हैं, वे सेवानिवृत्ति के बाद ही नकद निकाल सकते हैं। टियर 2 खाते जल्दी निकासी की अनुमति देते हैं।

See also  बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

आयकर अधिनियम की धारा 80 सीसीडी के तहत एनपीएस में निवेश करने पर 1.5 लाख रुपये तक का कर लाभ मिलता है। एनपीएस कोष का 60 प्रतिशत निकालने पर यह कर-मुक्त हो जाता है।

एनपीएस पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से कैसे अलग?

एनपीएस ने पुरानी पेंशन योजना की जगह ली थी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) कर्मचारी द्वारा प्राप्त किए गए अंतिम वेतन पर आधारित थी। OPS के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में अंतिम आहरित वेतन का 50 प्रतिशत निकाल सकता है।

NPS के तहत किसी व्यक्ति को रिटायरमेंट के समय तक योगदान किए गए संचित कोष का 60 प्रतिशत निकालने की अनुमति है। यह कर-मुक्त राशि है। शेष 40 प्रतिशत को पेंशन में परिवर्तित किया जाता है।

चंपाई सोरेन का नया पोस्टर आया सामने, हरे की जगह भगवा रंग में दिखे पूर्व मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रांची के मेडिका अस्पताल का डॉक्टर इश्तियाक निकला अलकायदा मॉड्यूल का लीडर, झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस ने की 16 जगहों पर छापेमारी डॉक्टर इश्तियाक दिला रहा था एके-47 चलाने की ट्रेनिंग, राजस्थान में ‘आतंक वाला कैंप’
Next Article private jet per khaini प्लेन को समझ लिया टेंपो, दरवाजे पर खड़े होकर खाई खैनी, लोगों ने किया सवाल, थूकेगा कहां?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

2 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

2 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

3 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

3 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?