पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम स्थगित, जानिये अब कब होगी मईंया सम्मान योजना की लांचिग

ED केस में पेशी से राहत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे हाईकोर्ट

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 अगस्त को पलामू में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का शुभारंभ करने वाले थे, जिसे भारत बंद की वजह से स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अब पलामू प्रमंडल में इस योजना का शुभारंभ करने 22 अगस्त को पलामू जाएंगे।

चंपाई सोरेन ने BJP ज्वाइन करने को लेकर जारी संस्पेंस के बीच दिया बड़ा बयान
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए फेरबदल की जानकारी देते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले को वापस लेने की मांग पर भारत बंद का आह्वान किया गया है। मंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड सरकार भारत बंद का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर आरक्षित वर्ग के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहती है। झामुमो एवं झारखंड सरकार बंद समर्थकों के साथ है।

See also  ICC चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने जड़ा शतक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now