पाकुड़ में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे हेमंत सोरेन, 57 हजार महिलाओं के खाते में जाएगी एक-एक हजार रूपये की राशि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2024

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का शुभारंभ पाकुड़ में आयोजित समारोह में करेंगे। रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री झारखंड की 57120 महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपया हस्तांतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से दिवंगत हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री प्रमंडलवार कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की राशि को हस्तांतरित करेंगे। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू प्रमंडल के जिलों से निबंधित महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित करेंगे। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि अब तक निबंधित और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि हस्तांतरित कर दी जाएंगी। इसके बाद हर महीने 15 तारीख को मईंया योजना की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

See also  रांची के राम जानकी तपोवन मंदिर के निवनिर्माण का शिला पूजन 14 अप्रैल को, मुख्यमंत्री को किया गया आमंत्रित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now