लालू-तेजस्वी से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने पूरक चार्जशीट पर फैसला रखा सुरक्षित

लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, लैंड फॉर जॉब मामले तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी

पटना: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में शनिवार को सुनवाई की। इस मामले में कोर्ट ने आरजेडी अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव और उनके बेटे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को समन जारी करने के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। ED ने 6 अगस्त को 11 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी. कोर्ट 24 अगस्त को मामले में अपना फैसला सुनाएगी।

भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल का स्ट्रक्चर नदी में समाया, पहले भी गिर चुका है सुपर स्ट्रक्चर

ईडी ने अपनी चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया है, चार्जशाीट में 96 दस्तावेजों को सबूत के रूप में पेश किया गया है। 6 जुलाई को कोर्ट ने ईडी को चार्जशीट दायर करने के लिए 6 अगस्त का समय दिया था। 7 मार्च को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, ह्रदयनारायण चौधरी को नियमित जमानत दी थी। ईडी इस मामले में अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी से पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने 4 अक्टूबर 2023 को बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी।

See also  तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली, कहा- 5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस किया

लालू यादव और राबड़ी देवी शनिवार को ही पटना से दिल्ली रवाना हुए है। लालू यादव 24 अगस्त को कोर्ट का फैसला आने से पहले 21 अगस्त को इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हो जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now