Ranchi के सैमफोर्ड हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा और मारपीट, 15 दिनों तक भर्ती रखने के बाद वेंटिलेटर पर किया गया था शिफ्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2024

Ranchi के सैमफोर्ड हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा और मारपीट, 15 दिनों तक भर्ती रखने के बाद वेंटिलेटर पर किया गया था शिफ्ट

रांची: राजधानी रांची के नामचीन अस्पताल सैमफोर्ड हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। बोकारो की रहने वाली अनुमाला देवी की इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

लातेहार में महुआड़ाड़-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर भवारबंधा जंगल के पास सड़क बहने से संपर्क टूटा, आवागमन बाधित
वही दूसरी ओर अस्पताल में मौजूद बाउंसरों ने मृतक के परिवार वालों की पिटाई कर दी। इसमें परिवार के कई सदस्य घायल हुए है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। अस्पताल ने मरीज को लेकर सही जानकारी नहीं दी। बोकारों के रहने वाले संजय सिंह और उनके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बोकारो के बीजीएच अस्पताल के डॉक्टरों ने रांची सैमफोर्ड हॉस्पिटल में मरीज को रेफर कर दिया। पिछले 15 दिनों से मरीज यहां भर्ती थी इसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल को इस दौरान 7 लाख रूपये दिया जा चुका है। मरीज के स्वास्थ को लेकर अस्पताल ने सही जानकारी नहीं दी। परिजनों का आरोप है कि मृत शरीर के पेट में चिड़ा लगा हुआ है जो पहले नहीं था। परिजनों ने इलाज में लापरवाही की बात कही तो बाउंसरों से पिटवाया जा रहा है।

See also  रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, घर के कमरें में मिला शव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now