श्रावणी मेला: भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ में हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2024

jahanabad stampede

सावन की चौथी सोमवारी पर जहानाबाद से एक बुरी खबर सामने आ रही है। श्रावणी मेला के दौरान बड़े हादसे की खबर है। मंदिर में मची भगदड़ में दबकर कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए हैं। मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना जहानाबाद के बराबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की है।

मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। मेला परिसर में तैनात सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इससे पहले तीसरी सोमवारी पर वैशाली के हाजीपुर में हादसा हुआ था जब बिजली के करंट की चपेट में आकर 9 श्रद्धालुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। गंगाजल उठाने पहलेजा जा रहे शिवभक्तों की टोली का डीजे रथ हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया था।

चीन में कार भी होने लगी ‘प्रेग्नेंट’, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश; मचा हंगामा

See also  2025 के आखिरी दिन बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला-प्रोन्नति, अमिताभ कौशल बने उत्पाद सचिव

जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 1:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि बराबर पहाड़ी पर चढ़ने के क्रम में सीढ़ी पर भगदड़ मच गई जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। जान बचाने की कोशिश में श्रद्धालु भागने लगे। इसी दौरान लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। इनमें से 16 घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल और मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भेजा गया।

डॉक्टर ने इनमें से छह को मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों के इलाज में तत्परता के साथ डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। वहां राहत बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

नीतीश सरकार की मंत्री भगवा की जगह हरे रंग की साड़ी पहनकर पूरे टोली के साथ निकली कांवर यात्रा पर

See also  लोहरदगा के किस्को में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर 02 मई को,हाईकोर्ट की जस्टिस अनुभा रावत चौधरी होंगी मुख्य अतिथि,जिला जज के साथ DC-SP ने स्थल का किया निरीक्षण

इससे पहले वैशाली जिले के सुल्तानपुर में बीते 5 अगस्त को कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसा ही बड़ा हादसा हुआ। भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहलेजा जा रहे कांवड़ यात्रा में शामिल एक डीजे ट्रॉली 11 हजार वोल्ट करंट वाले तार की चपेट में आ गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भोले बाबा के भजनों पर झूमते हुए डीजे ट्रॉली पर सवार होकर ये कांवड़िए जा रहे थे।

इसी दौरान हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के सुल्तानपुर में उनके साथ चल रही डीजे ट्रॉली का एक हिस्सा हाई टेंशन तार से सट गया। ट्रॉली के उपर जितने लोग सवार थे सब करंट की जद में आ गए। हाई वोल्टेज से टॉली में आग लग गई और चपेट में आए एक दर्जन से अधिक शिवभक्त झुलस गए। इनमें से 9 की मौत हो गई। इसके बाद हाहाकार मच गया। सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और सभी मरने वालों और घायलों के परिजनों को चार चार लाख का मुआवजा तत्काल दिया गया है।

See also  दो बाइकों की टक्कर में पूर्व मंत्री के पोते समेत 2 युवकों की मौत, सुपौल में भीषण सड़क हादसा

रविवार को चौथे सोमवारी से पहले देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सोमवार को लाखों भक्त करेंगे जलार्पण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now