स्पीकर को हटाने की मांग को लेकर बीजेपी विधायकों ने लिखी चिट्ठी, विधानसभा सचिव को दी संकल्प सूचना

रांची: बीजेपी के विधायकों ने विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो को पद से हटाने को लेकर विधानसभा सचिव को संकल्प सूचना दी है। बीजेपी के 18 विधायकों ने निलंबन के अगले दिन स्पीकर को हटाने के लिए पत्र लिखा है।

4e0f632a 9aa1 4d26 8673 677cf17ad300 128d6e74a 6dd9 4168 8e5c da63e9d5a811 1
विधानसभा अध्यक्ष पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है। सदन के अंदर बाबूलाल मरांडी सहित बीजेपी के बड़े नेताओं को सदन में बोलने का मौका नहीं दिये जाने सहित कई आरोप लगाये गए है। बीजेपी के नेता पिछले तीन दिनों से सदन में मुख्यमंत्री के बयान देने की मांग कर रहे है। 2019 में किये गये वादा को पूरा नहीं करने का आरोप बीजेपी के विधायक मुख्यमंत्री पर लगा रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now