जेडीयू और बीजेपी में दरार, सर्वदलीय बैठक में विशेष राज्य नहीं तो स्पेशल पैकेज के लिए अड़ी जेडीयू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2024

All party meeting

दिल्लीः बजट सत्र से पहले दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक में बीजेपी और जेडीयू के बीच दरार साफ देखने को मिली । जेडीयू ने बैठक में बिहार के लिए विशेष राज्य नहीं तो विशेष पैकेज की मांग की । जनता दल युनाइडेट ने संसद के बजट सत्र के दौरान स्पेशल पैकेज की मांग की है ।  

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने यह बीजेपी को साफ-साफ कह दिया है कि  विशेष पैकेज के लिए बिहार के लोग अनिश्चितकाल के लिए इंतजार नहीं करेंगे । उन्हें जल्द से जल्द फैसला लेना होगा । गौरतलब है की बिहार में अगले  साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

हांलाकि बीजेपी को राहत देते हुए जेडीयू ने विशेष राज्य की मांग की जिद छोड़ते हु विशेष पैकेज की मांग की है । पिछले महीने हुए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विशेष राज्य की मांग को कम करते हुए स्पेशल स्टेटस या स्पेशल पैकेज दोनों में एक कर दिया गया था ।  जेडीयू के संजय झा ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है कि बिहार को स्पेशल पैकेज या स्पेशल स्टेटस मिलना चाहिए । चिराग पासवान ने भी सर्वदलीय  बैठक में इसी तरह की डिमांड की ।

See also  नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुआ बड़ा फैसला

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now