जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अधिकारी सहित चार जवान शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2024

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अधिकारी सहित चार जवान शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक अधिकारी सहित चार जवान की मंगलवार सुबह मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

देश के सबसे महंगे स्कूल में छात्र के साथ सबसे गंदा काम, The Scindia School के प्रिंसिपल ने दर्ज कराई FIR

गोलीबारी करते हुए आतंकियों ने भागने की कोशिश की। एक अधिकारी के नेतृत्व में घने जंगलों में आतंकियो का पीछा किया गया, जिसके बाद रात करीब 9 बजे एक और मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 सैनिक घायल हो गए थे, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मंगलवार सुबह इनमें से एक अधिकारी सहित चार जवान की मंगलवार सुबह मौत हो गई। जम्मू डिवीजन के डोडा में एक महीने के अंदर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की यह पांचवीं घटना है।

See also  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही,15 लोगों की मौत, 57 घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now