लोहरदगा में मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, असमाजिक तत्वों ने की मुजावर से मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

लोहरदगा में मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, असमाजिक तत्वों ने की मुजावर से मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

लोहरदगा: मोहर्रम से ठीक पहले लोहरदगा में सांप्रदायिक माहौल को खराब करने की कोशिश असमाजिक तत्वों द्वारा की गई है। कचहरी रोड़ स्थित कर्बला मुजावर हारुन अंसारी के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने गुमला में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी हारिस बिन जमां के निर्देश पर पुलिस टीम एक्शन में आई। सूचना के साथ ही एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने पूरे मामले की जांच की। कुछ समय के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया। काफी संख्या में कर्बला पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। स्थिति ऐसी थी कि जैसे सड़क जाम लग गया हो। मामले की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों और अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी से बात की। लोगों को समझाया कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगी। जो भी दोषी हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन स्कार्पियो वाहन और घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कचहरी रोड स्थित कर्बला में मुजावर हारुन अंसारी मौजूद थे। इसी दौरान वहां पर एक स्कार्पियो में चार-पांच की संख्या में लोग पहुंचे। उन लोगों ने पहले तो मुजावर हारुन अंसारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। हारुन अंसारी ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग स्कार्पियो में ही बैठकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद यह मामला आग की तरह फैल गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया है।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने खेल, पर्यटन और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजना का लिया जायजा, सरना धर्म स्थलों के विकास पर दिया जोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now