सपने में आया सांप और 40 दिन में सातवीं बार डसा, 9वीं बार डसने से होगी मौत! जानें पूरी कहानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2024

vikash dubey-fatehpur

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर रहने वाले विकास दुबे के पीछे एक सांप पड़ गया है। लगातार पीछा करते हुए उसे काट रहा है। अब विकास ने कहा कि वह सांप उसके सपने आया और 9 बार काटने की बात बताई। यह कहानी सुनकर हर कोई भौचक्क है। ऐसी कहानियां फिल्मों में ही देखने को मिलती है। इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है, लोग इसको लेकर चकित हो रहे हैं। तो चलिए हम पूरी कहानी बताते हैं।

विकास दुबे की उम्र 24 साल है। विकास फतेहपुर के सौरा गांव के रहने वाले हैं। विकास को बीते चालीस दिनों में सांप ने सांतवी बार काटा है। एक प्राइवेट नर्सिंग होम में विकास का इलाज चल रहा है। विकास दुबे का दावा है कि कोई सांप उसके पीछे पड़ा है। जो सपने आया और कहा कि वो उसे नौ बार काटेगा। सांप काटने के चार घंटे पहले से उसकी दाहिनी आंख फड़फड़ाने लगती है। उसे कई तरह का डर सताने लगता है, आखिर सांप काट ही लेता है। 40 दिनों के भीतर सातवीं बार सांप काटने के बाद ये राज अब रहस्यमयी होता जा रहा है।

Odisha के Governor रघुवर दास के बेटे ललित कुमार ने कर दिया कांड,राजभवन के कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी का लगा आरोप, NHRC तक पहुंची शिकायत

See also  एक्टर राजपाल यादव के तिहाड़ जाने पर सोनू सूद ने की बड़ी मदद, चेक बाउंस केस में अब चुका सकेंगे रकम

सपने के बाद सातवीं बार सांप ने काटा

विकास के पिता सुरेंद्र का कहना है कि सांप के काटने से पूरा परिवार दहशत में है। वह अंतिम बार किसी भी उपचार से नहीं बचेगा। इस घटना से विकास का पूरा परिवार दहशत में है। लोग परेशन हैं कि आखिर सांप वाले सपने का राज क्या है। दरअसल पहली बार विकास को 2 जून की रात 9 बजे सांप ने काटा। सांप ने उस वक्त काटा जब वो बिस्तर से उतरा। आनन फानन में घरवाले विकास को प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर गए जहां वो दो दिन भर्ती रहा। जिसके बाद उसे असपताल से छुट्टी दे दी गई।

रहस्यमयी हो रहा है राज

अब तक तो विकास के साथ ही उसके घरवालों को लगा कि ये महज एक हादसा है। अभी विकास जरा संभलता कि दोबारा 10 जून की रात फिर से सांप ने विकास को काट लिया। परिजनो ने विकास का इलाज कराया और घर ले आए। दूसरी बार सांप के डसे जाने के चलते विकास अब सावधानी बरतने लगा। अभी सांप को काटे सात दिन भी नहीं गुजरे थे कि विकास को सात दिनों के बाद यानि 17 जून को सांप ने फिर से तीसरी बार डस लिया। इस बार सांप के काटे जाने की वजह से विकास सदमे में आ गया और उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी।

See also  Noida के एक मकान में लगी आग, 3 बच्चियों की जलकर दर्दनाक मौत; पिता की हालत गंभीर

Lady Police Officer का ‘गंदा काम’, 6 पुलिसवालों के साथ थाने में किया ‘कांड’

पिता बोले- अब भगवान ही सहारा

विकास को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत संभाल ली और वो तीसरी बार घर वापस आ गया। अब विकास सांप से बेहद डर गया था। उसे सोते जागते उठते बैठते हर जगह सांप नजर आने लगा। 17 जून से 27 जून भी नहीं गुजरा था कि विकास को चौथी बार सांप ने डस लिया। इस बार विकास को हॉस्पिटल में देखकर वहां मौजूद डॉक्टर भी हक्का बक्का रह गए। जिसके बाद डॉक्टरों ने विकास के परिजनों को सलाह दी कि वो कुछ दिनों के लिए अपने घर से दूर हो जाए और कहीं दूसरी जगह जाकर रहने लगे।

सपने में कहा था- नौ बार डसूंगा

अब सांप के डर से विकास अपनी मौसी के घर राधानगर में रहने चला गया। लेकिन हैरानी की बात तो ये हुई कि उसे वहां पर भी सांप ने डस लिया। विकास को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काटा था। विकास का दावा है कि उसे रात को सपने में सांप दिखाई देता है। वो चैन की नींद नहीं सो पा रहा है। सांप की लुका छिपी के 30 दिन गुजरे थे कि एक रात करीब 12 बजे के आस पास विकास वाशरुम जाने के लिए उठा और तभी उसे सांप ने छठी बार काट लिया।

See also  शादी से पहले गायब हो गई दूल्हन, बारात संग रातभर ढूंढता रह गया दूल्‍हा

IAS Pooja Khedkar: नखरेबाज अधिकारी पूजा खेडकर की जा सकती है नौकरी, सर्टिफिकेट की हो रही जांच

आखिर ऐसी भी क्या दुश्मनी

अब विकास के परिजन भी मानने लगे है कि सांप हाथ धोकर विकास दूबे के पीछे पड़ गया है और फिल्मों में दिखाई देने वाली सांप की कहानी विकास के रियल जिंदगी में घटती नजर आ रही है। गुरुवार की रात को करीब 9 बजे विकास को सांप ने सांतवी बार डस लिया। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त विकास को सांप ने काटा उसके पास उसकी बुआ भी सो रही थीं। ताज्जुब इस बात का भी है कि घर में सब लोग जाग रहे थे लेकिन फिर भी किसी को सांप को नहीं देखा।

जांच टीम बनाई गई

बार बार सांप के काटे जाने की घटना से डॉक्टर भी सकते में हैं। सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। इस टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र, एडिशनल सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके सक्सेना शामिल किए गए हैं। आपको बता दें कि विकास द्विवेदी की माता का नाम ममता द्विवेदी है। यह दो भाई है। दो भाइयों में विकास द्विवेदी सबसे बड़ा है। छोटा भाई शिवाकांत द्विवेदी बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है।

ढुल्लू महतो फिर विवादों में: महिलाओं से मारपीट मामले को लेकर धनबाद सांसद समेत 11 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now