Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: लालू यादव पूरे परिवार के साथ मुंबई गए, शादी समारोह में शामिल होंगे देश-विदेश के नामचीन शख्सियत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2024

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: लालू यादव पूरे परिवार के साथ मुंबई गए, शादी समारोह में शामिल होंगे देश-विदेश के नामचीन शख्सियत

पटना: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के शादी समारोह में देश-विदेश के कई जाने माने शख्सियत शामिल हो रहे है। अनंत और राधिका के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई गए है। लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटा तेजस्वी यादव और बहू राजश्री मुंबई गए है। पटना से मुंबई रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वहां से आमंत्रण आया था इसलिए हम लोग वहां जा रहे है।

अंशुमान सिंह की पत्नी कीर्ति चक्र लेकर चली गई मायके, शहीद के माता-पिता ने लगाए आरोप
अनंत और राधिका की शादी समारोह में देश दुनिया के कई नामचीन शख्सियत को निमंत्रण भेजा गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है। ममता बनर्जी भी इस समारोह में शामिल हो रही है। उन्होने कहा कि वो इस शादी में शामिल नहीं होती लेकिन अंबानी परिवार की ओर से कई बार शामिल होने का अनुरोध किया गया इसलिए वो जा रही है। फिल्म और खेल से जुड़े हुए कई नामचीन लोग इस समारोह में शाामिल होंगे। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी समेत कई लोग पूरे परिवार के साथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन भी इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए है।

See also  दिल्ली में हुई लालू परिवार की होली, बेटियों संग लालू-राबड़ी ने मनाई होली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now