मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर सुनी जनसमस्या, जनता की समस्या और शिकायतों के जल्द निपटारे का दिया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2024

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर सुनी जनसमस्या, जनता की समस्या और शिकायतों के जल्द निपटारे का दिया आदेश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को कांके रोड़ स्थित आवास पर आम जनता के समस्याओं और शिकायतों को सुना। राज्य के अलग-अलग इलाकों से आये लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने समस्या और शिकायतों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं एक-एक लोगों से उनके आवेदन पत्रों को लिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान किए जाने का भरोसा दिया। मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

कई महत्वपूर्ण नीतियां बनी, जन कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित लोगों से कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में उनकी सरकार गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर जन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किया है। उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियां बनाई हैं। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वकांक्षी जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इन सभी प्रभावी नीतियों तथा योजनाओं का सीधा लाभ आम जनमानस को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं को लोगों के घर-आंगन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। आने वाले दिनों में यहां के लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार तथा सकारात्मक बदलाव लाया जा सके इस निमित्त हम प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को उनतक तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से ही विकसित एवं समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा।

See also  शपथ ग्रहण LIVE: हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now