Ranchi में निर्वतमान वार्ड पार्षद को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, पारस अस्पताल के पास लोगों का हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2024

Ranchi में निर्वतमान वार्ड पार्षद को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, पारस अस्पताल के पास लोगों का हंगामा

रांची: रविवार शाम रांची के धुर्वा में निर्वतमान वार्ड पार्षद वेद सिंह को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी। घायल स्थित में वेद सिंह को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वेद सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। निर्वतमान वार्ड पार्षद को गोली मारने की घटना के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है और सड़क को जाम कर दिया है।

बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह वेद सिंह अपने साथियों के साथ बस स्टेंड स्थित चाय दुकान पर बैठे थे, उसी समय तीन अपराधी वहां पहुंचे और वेद सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद आस पास में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई और मौके का फायदा उठाकर अपराधी वहां से फरार हो गए। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में गोली वेद सिंह के गर्दन में जा लगी जिसके बाद उन्हे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वेद सिंह के गोली लगने की सूचना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल के पास सड़क जाम कर दिया है।

See also  रांची में अब स्कूल के छात्र के साथ गंदी हरकत, ड्राइवर के खिलाफ शिकायत, पुलिस पर स्कूल प्रबंधन को बचाने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now