- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Jharkhand Weather: झारखंड में छाया मानसून, 30 जून को कई जिलों में भारी बारिश

रांची अचानक बदला मौसम का मिजाज ,राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश,गर्मी से मिली राहत

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को पूरे झारखंड में मानसून फैल गया है। कुछ जगहों मानसून की बारिश भी होने लगी है। 29 जून को पूरे झारखंड में बारिश का अनुमान लगाया गया है। झारखंड में संताल के रास्ते 21 जून को मानसून आया था। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इस कारण निम्न दबाव भी बन गया है। इसका मूवमेंट उत्तर-पूर्वी दिशा में है। राजस्थान से भी एक निम्न दबाव बना हुआ है। यह मध्य प्रदेश होते हुए झाखंड से गुजर रहा है। इसका असर भी अगले कुछ दिनों तक होने की उम्मीद है। इसके अगले कुछ दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में बारिश होगी।

NEET Paper Leak: सीबीआई ने ओएसिस के प्रिंसिपल एहसान उलहक, पत्रकार सहित तीन को किया गिरफ्तार

29 जून को झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने झारखंड के मौसम को लेकर बताया कि 29 जून को झारखंड के करीब-करीब सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 29 को राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। 30 को पलामू के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। एक जुलाई को संताल परगना वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान है।

See also  दिल्ली के बिहार भवन में कोबरा सांप मिलने से हड़कंप, पूरे भवन को कराया गया खाली

Hemant Soren: राहुल गांधी ने फोन पर की बात, सीएम चंपाई सोरेन ने की मुलाक़ात; शनिवार को रांची में जेएमएम का ‘रांची चलो’ कार्यक्रम

सभी जिलों का तापमान लुढ़का

राजधानी रांची सहित झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है। सबसे अधिक तापमान पलामू का रहा। वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास रहा। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश के कारण तापमान और गिरेगा। अगले दो-तीन दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

Hemant Soren पहुंचे घर तो मां ने आरती उतारी, तिलक लगाया, तस्वीरों में देखिये कैसे सोरेन परिवार में 5 महीने बाद लौटी खुशियां

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now