Champai Cabinet का विस्तार टलाः आलमगीर आलम का न इस्तीफा मंजूर हुआ और न ही कांग्रेस कोटे के मंत्री पर बनी सहमति

Champai Cabinet का विस्तार टलाः आलमगीर आलम का न इस्तीफा मंजूर हुआ और न ही कांग्रेस कोटे के मंत्री पर बनी सहमति

रांची: चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार इस महीने होने की संभावना नहीं दिख रही है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई पेंच फंसे हुए नजर आ रहे है। सबसे बड़ी बात की मंत्री आलमगीर आलम का इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं हुआ है। आलमगीर का इस्तीफा बुधवार को जेल प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा है। जेल से सीएम ऑफिस इस्तीफा की कॉपी पहुंचने में 17 दिन लग गए। अब मुख्यमंत्री इस्तीफा स्वीकार करके राजभवन को सूचित करेंगे। राजभवन की मुहर लगने के बाद एक मंत्री का पद आधिकारिक रूप से खाली होगा। इसके बाद राजभवन से शपथग्रहण के लिए समय मांगा जाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार इस महीने होने की संभावना नहीं दिख रही है।

Hemant Soren को मिलेगी जमानत या रहना होगा जेल में, High Court का फैसला आज
कांग्रेस ने भी अभी तक मंत्री के नाम मुख्यमंत्री को नहीं सौंपा है। कांग्रेस के अंदर भी मंत्री पद को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस आलाकमान ने अबतक किसी के नाम की मंजूरी नहीं दी है। कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली में डटे हुए है। प्रदेश नेताओं की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ आखरी दौर की बात होगनी है। इसमें मंत्री के नाम की मुहर लग सकती है और मंत्रिमंडल विस्तार के संभावित तिथि पर भी चर्चा होगी।
वही शुक्रवार को चंपाई कैबिनेट की बैठक है। मुख्यमंत्री 29 जून को भगनाडीह चले जाएंगे, 30 जून को हूल दिवस का कार्यक्रम है। ऐसे में इस महीने मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना नहीं है। गुरूवार को सीएम ने कहा था कि ये गठबंधन की बात है जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now