NEET पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को CBI ने किया गिरफ्तार!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2024

NEET पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को CBI ने किया गिरफ्तार

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर नीट पेपर लीक मामले को लेकर आ रही है जहां सीबीआई की टीम ने कार्रवाई करते हुए ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम उन्हे लेकर पटना रवाना हो गई है। सीबीआई की टीम पिछले दो दिनों से हजारीबाग में थी, बैंक ,कोरियर कंपनी और ओएसिस स्कूल में जांच कर रही थी। पूछताछ के बाद सीबीआई टीम प्रिंसिपल को लेकर पटना रवाना हो गई। चरही गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम अभी स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर रूकी हुई है। हालांकि अभी तक सीबीआई की ओर से उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

CBI की टीम NEET पेपर लीक मामले में पहुंची हजारीबाग, ओएसिस स्कूल में हो रही है जांच, प्रिंसिपल से पूछताछ

See also  रामगढ़ के पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अमन साहू गैंग ने की फायरिंग-बमबाजी, गार्ड को लेकर गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now