JMM प्रत्याशी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाया चुनाव खर्च का पैसा गबन करने का आरोप, दिये 6 हजार प्रति बूथ बांटे 4 हजार

JMM प्रत्याशी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाया चुनाव खर्च का पैसा गबन करने का आरोप, हेमंत सोरेन के नाम लिखी चिट्ठी

जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे समीर मोहंती ने जमशेदपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाये है।

Big Breaking :रांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन में आग की अफ़वाह से अफ़रातफ़री,चलती ट्रेन से कूदने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से 4 की मौत
उन्होने आरोप लगाया है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के तमाम बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आनंद बिहारी दुबे को दी थी। उनको प्रति बूथ 6 हजार रूपये खर्च करने के लिए दिये गये थे, इस हिसाब से एक विधानसभा सीट पर 25 लाख रूपये खर्च करने के लिए दिये गये थे। लेकिन उन्होने प्रति बूथ 6 हजार में से 2 हजार रूपये निकाल लिये, केवल चार हजार रूपये ही बांटे। अधिकतर बूथों पर न तो खर्च दिये गये और न ही बूथ कमेटी बैठी, बूथ एजेंट भी नहीं थे। एक राष्ट्रीय पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा ऐसी ओछी हरकत पूरे संगठन को कलंकित करता है।

मंत्री दीपक बिरूआ ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, स्कूली छात्रों को समय पर मिले साइकिल और छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के पेंडिग मामले एक हफ्ते में हो खत्म
समीर मोहंती ने जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से भी बात की है कि कैसे उनके जिलाध्यक्ष ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। हेमंत सोरेन को लिखे पत्र के अनुसार, आनंद बिहारी दुबे के माध्यम से एक विधानसभा क्षेत्र में ही प्रत्याशी ने 25 लाख रूपये खर्च किये। मोहंती ने कहा कि आनंद बिहारी दुबे ने जेएमएम कार्यकर्ताओं की अनदेखी की, उनके रवैये की वजह से मुझे असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त राशि का इंतजाम करना पड़ा। उन्होने कहा कि चुनाव जीतना और हारना अलग बात है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओछी हरकत की वजह से पूर्वी जमशेदपुर में एक लाख चार हजार से ज्यादा वोटों से हमें मात खानी पड़ी।

समीर मोहंती ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखे पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और जेएमएम महासचिव विनोद पांडे को भी भेजी है। पहली बार किसी प्रत्याशी ने इस तरह की चिट्ठी लिखी है और बूथ मैनेजमेंट की राशि सार्वजनिक की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now