PM Modi in Dumka: हिन्दू-मुसलमान मैं नहीं विपक्ष करता है, लव जिहाद की पैदाइश झारखंड, घट रही आदिवासियों की आबादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 28, 2024

Pm modi dumka

दुमकाः पीएम मोदी ने दुमका (PM Modi in Dumka) में सीता सोरेन के लिए प्रचार करते हुए वोटों को ध्रुवीकरण करने की कोशिश की । पीएम मोदी ने कि संताल में विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया । उन्होंने लव जिहाद से लेकर भ्रष्टाचार तक का मुद्दा उठाया । उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हिन्दू-मुसलमान करता है और बदनाम मोदी को करता है । पीएम मोदी दुमका में सीता सोरेन के लिए प्रचार करने पहुंचे थे ।

आदिवासी युवतियों के साथ हुआ अत्याचार

पीएम मोदी ने कहा कि संताल में आदिवासी लड़कियों को पचास-पचास टुकड़े कर दिए जाते हैं,  जिंदा जला दिया जाता है,  जुबान खींच ली जाती है । रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी करा दी । पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि संताल में आदिवासियों की आबादी घट रही है और घुसपैठियों की आबादी बढ़ रही है ।

खनन घोटाला, जमीन घोटाला का आरोप

पीएम मोदी ने खनन घोटाला, जमीन घोटाला का आरोप लगाते हुए कहा कि साहिबगंज में एक हजार का घोटाला हुआ  और सेना की जमीन में घोटाला कर दिया । प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन का अनाज के बंटवारे का आरोप लगाया । पीएम मोदी ने जेएमएम पर लूट में शामिल होने का आरोप लगाया ।

See also  पाकुड़-दुमका के बीच कोयला की ट्रांसपोर्टिंग बंद, काठीकुंड में ग्रामीणों का विरोध तेज,सांसद-विधायक आवास के पास बैठे धरने पर

Pm modi dumka

कांग्रेस सांप्रदायिकता की राजनीति करती है

PM Modi  ने कहा कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई होगी  । पीएम मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति  चुनाव हराने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी  । प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन एससीएसटी और ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है । उन्होंने सवाल किया कि की इंडी गठबंधन लिख कर क्यों नहीं दे रहा है कि उनकी सरकार आने के बाद आरक्षण का हक नहीं छीना जाएगा ।   पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सांप्रदायिकता राजनीति करने का आरोप लगाया  । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आदिवासी, दलित विरोधी राजनीति को उजागर करने पर उनपर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगाते हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि 10 साल पहले केंद्र में जिसकी सरकार थी वो सिर्फ जनता के पैसे को लूटने का काम करती थी, पिछले 10 सालों में हमने विकास के लिए काफी काम किया है। जेएमएम, कांग्रेस , आरजेडी बड़ी बेशर्मी से ये कह रहे है कि मोदी को हटाना है ताकि वो घोटाला कर सके। जेएमएम-कांग्रेस हर तरफ से झारखंड को लूट रहे है। झारखंड में खूबसूरत पहाड़ है, झारखंड की चर्चा खूबसूरत पहाड़ के लिए नहीं हो रही है नोटों के पहाड़ों के लिए हो रही है। मै 13 साल मुख्यमंत्री रहा लेकिन मैने कभी नोटों का पहाड़ नहीं देखा, पहली बार टीवी पर देखा। ये पैसा आ रहा है शराब और खनन के घोटाले से, अकेले साहिबगंज में 1000 करोड़ के खनन घोटाले का पता चला है। इन लोगों ने सेना की जमीन को लूटा, जमीन लूटने के लिए अपने माता-पिता का नाम तक बदल दिया। जेएमएम वालों ने आपकी थाली का राशन लूट लिया है। 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी ये मोदी की गारंटी है।

See also  कल्पना को गांडेय में ही घेरने की तैयारी, BJP बना रही है मास्टरप्लान, आंसू का जवाब क्या आंसू से दिया जाएगा!

पीएम ने आरक्षण को लेकर विपक्ष को घेरा

जब तक मोदी जिंदा है वो मुसलमान को वोट जिहाद करने वालों को नहीं दे सकता है। इन्हे रात को नींद नहीं आती अनाप शनाप भाषा बोलते है। ये बोलते है कि मोदी हिंदू मुसलमान करता हैै। ये मुझपर जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना खिलता रहेगा। पिछले डेढ़ महीने से मै इंडी गठबंधन वालों से कह रहा हूं कि तुम दलित, आदिवासी, पिछड़ों का आरक्षण नहीं छिनोगे वो लिखकर दो, आप लिखकर दो कि एससी-एसटी ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को नहीं दो गे, लेकिन ये लिखकर नहीं दे रहे है। मेरे आदिवासी, ओबीसी, पिछड़े भाई बहन आप जाग जाइये, इंडी गठबंधन के लोग आपके आरक्षण को छिनने के लिए बैठा है।

संताल में हो रहा है विकास

साहिबगंज में गंगा पुल पर तेजी से काम चल रहा है, देवघर में एम्स-एयरपोर्ट बना है। संताल परगना में विकास के कई काम हो रहे है जिससे आपका ही नहीं आपके बच्चों को भविष्य उज्वल होगा। सभा में अंत में पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके गांव में एक देवस्थान होगा आप सभी उस देव स्थान पर जाकर मोदी की तरफ से माथा टेकना, परमात्मा से प्रार्थना मांगना विकसित भारत के लिए। मुझे विश्वास है, आपकी ये प्रार्थना 140 करोड़ भारत वासियों को मजबूती देगी।

See also  शिबू सोरेन परिवार से सीता सोरेन बनेंगी चंपई कैबिनेट में मंत्री, बोली- ' गुरूजी का मिल गया है आशीर्वाद '

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now