Pune Accident : वेदांत अग्रवाल की बेल कैंसिल, जुवनाइल जस्टिस बोर्ड ने भेजा रिमांड होम, फजीहत के बाद पुणे पुलिस ने दायर की थी रिव्यू पिटीशन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2024

Pune Accident

पुणे:  पुणे के पोर्शे कार एक्सीडेंट (Pune Accident) मामले में आरोपी  वेदांत अग्रवाल की जमानत  खारिज कर रिमांड होम भेज दिया गया है । पुणे पुलिस ने फजीहत के बाद जुवनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने दोबारा याचिका दायर कर वेदांत अग्रवाल को बालिग मानने का आग्रह किया गया था। बोर्ड ने वेंदात अग्रवाल की जमानत खारिज कर  रिमांड होम भेजने का निर्देश दिया ।

डेढ़ घंटे में पी ली थी 48000 की शराब

पुणे पुलिस ने नया खुलासा किया है । आरोपी वेदांत अग्रवाल ने डेढ़ घंटे के अंदर ही अड़तालीस हजार रुपए की शराब पी ली थी । पुलिस के मुताबिक वेदांत अग्रवाल अपनी पोर्शे कार से दो लोगों को मारने से पहले पहले दो पबों का दौरा किया था। पहले पब, Cosie था जहां  पर इस लड़के ने अपने दोस्तों के साथ 48,000 रुपये खर्च किए। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के अनुसार, उन्होंने 48,000 रुपये का बिल हासिल किया है जो उस पब में चुकाया गया था जहां नाबालिग ने शराब पी थी।

See also  दो मर गए तो क्या हुआ ! चलो लेख लिखो बेल लो ! करोड़ों की कार चलाने वाले , अरबों की दौलत वाले पुणे के Vedant Agarwal का कांड सुन इंसाफ से भरोसा उठ गया

वेदांत अग्रवाल का सीसीटीवी फुटेज मिला

वेदांत अग्रवाल और उसके दोस्तों की शराब पीने की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। दुर्घटना के बाद, पुणे पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (शराब पीकर गाड़ी चलाने) के तहत मामला दर्ज किया है। खून के नमूनों की रिपोर्ट अभी बाकी है।

सोशल मीडिया पर Pune Accident का मीम

सोशल मीडिया पर पुणे एक्सीडेंट को लेकर जबरदस्त कैंपन चलाया जा रहा है । तरह-तरह के व्यंगात्मक मीम  बनाए जा रहे हैं।

Pune Accident
साभार- सोशल मीडिया
Pune Accident
साभार- सोशल मीडिया
Pune Accident
साभार- सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुणे एक्सीडेट पर इंसाफ की मांग करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है ।

 राहुल गांधी ने की इंसाफ की मांग

दो मर गए तो क्या हुआ ! चलो लेख लिखो बेल लो ! करोड़ों की कार चलाने वाले , अरबों की दौलत वाले पुणे के Vedant Agarwal का कांड सुन इंसाफ से भरोसा उठ गया

See also  Pune Car Accident Update: दौलत के आगे बिक गए थे धरती के ‘भगवान’ , सबूत नष्ट करने के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now